Select Page

मंडला कला के लिए किस पेंट का प्रयोग किया जाता है – इसके लिए कोई भी निश्चित नियम निर्धारित नहीं हैं। ये पूर्णतः इस बात पर निर्भर करता है कि मंडला का आधार क्या होगा।

वर्तमान समय में मंडला आर्ट सामान्यतः स्टोन, ज़मीन, कपड़े, लकड़ी और पेपर पर बनाई जाती है। इसलिए आधार की आवश्यकताओं को समझकर मंडला के पेंट का चुनाव करना सबसे उत्तम तरीका है।

अपने इस ब्लॉग में मैं आपको बताऊंगी कि मंडला के किस आधार (BASE) के लिए कौन से पेंट का इस्तेमाल करना चाहिए। इसलिए अंत तक हमारे साथ बने रहिए।

मंडला कला के लिए किस पेंट का प्रयोग किया जाता है – विस्तार से जानें

एक ख़ूबसूरत मंडला आर्ट बनाने के लिए आपने किस आधार को चुना है, यह सबसे अधिक महत्व रखता है। मंडला के आधार के अनुसार ही उसमें इस्तेमाल होने वाले रंगों को चुना जाता है।

मेरे इस ब्लॉग से आप जान पायंगे कि प्रोफेशनली मंडला आर्टिस्ट अपनी कला में कैसे रंगों को चुनते हैं, किन पेंट्स का उपयोग करते हैं और उनका क्या मतलब होता है।

1. स्टोन पर मंडला बनाने के लिए किस पेंट का उपयोग करें ?

पत्थर (STONES) पर मंडला आर्ट बनाने के लिए मुख्यतः एक्रिलिक पेंट का इस्तेमाल किया जाता है। ये रंग गाड़े और आसानी से सूखने वाले होते हैं।

2. कपड़े पर मंडला बनाने के लिए किस पेंट का उपयोग करें ?

कपड़े (CLOTH) पर मंडला आर्ट बनाने के लिए सामान्यतः फैब्रिक पेंट का उपयोग किया जाता है। इनमे चमक होती है इसलिए रंगीन कपड़ों पर भी आसानी से दिखतें हैं। 

3. लकड़ी पर मंडला बनाने के लिए किस पेंट का उपयोग करें ?

लकड़ी (WOOD) पर मंडला आर्ट बनाने के लिए ग्लॉसी एक्रिलिक पेंट का उपयोग सबसे उत्तम रहता है। ये सामान्य एक्रेलिक पेंट की तुलना में अधिक चमकीले होते हैं।  

4. फर्श पर मंडला बनाने के लिए किस पेंट का उपयोग करें ?

फर्श (FLOOR) पर मंडला बनाने के लिए विभिन्न प्रकारों के रंगों का उपयोग किया जाता है। जिनमें से मुख्य निम्नलिखित हैं –   

रेत से फर्श पर मंडला आर्ट कैसे बनाएं ?

रेत को रंगकर ख़ूबसूरत मंडला आर्ट बनाई जा सकती है। ये खुरदरा होता है इसलिए हाथों में चिपकता नहीं है। इस प्रकार के रंगों को आप खुद घर पर आसानी से बना सकतें हैं।

सूखे आटे से फर्श पर मंडला आर्ट कैसे बनाएं ?

आटे को अपनी पसंद के अनुसार रंगकर उससे फर्श पर आसानी से मंडला बनाई जा सकती है। ये दरदरा होता है इसलिए आसानी से सरकता है।  

पिसे सूखे चावल से फर्श पर मंडला आर्ट कैसे बनाएं ? 

सूखे चावलों को पीस कर अपने पसंदीदा रंगो से रंग ले। इनसे फर्श पर मंडला बनाने पर ये अलग ही उभर कर आती है।

कागज़ की लुगदी से फर्श पर मंडला आर्ट कैसे बनाएं ?

कागज़ को रंग में भिगो कर अच्छे से सुखा कर पीस लें। ध्यान रखें कि अगर कागज़ अच्छे से सूखा होगा तभी वो बारीक पिसेगा। अब इस चूरे का इस्तेमाल आप बखूबी फर्श पर मंडला बनाने में कर सकतें हैं।

5. कागज़ पर मंडला बनाने के लिए किस पेंट का उपयोग करें ?

कागज़ पर विभिन्न प्रकार के पेंट का उपयोग कर मंडला आर्ट बनाई जाती है। जिनमें से सर्वाधिक पसंद किये जाने वाले रंग निम्नलिखित हैं –

पेंसिल कलर्स का उपयोग करके कागज़ पर बनाई जाने वाली मंडला आर्ट

शुरूआती दौर में मंडला पेपर पर पेंसिल से बनाई जाती है। जिससे इसकी बनावट में सफाई आ सके और आर्टिस्ट बेहतर से बेहतरीन हो पाए। इसी श्रंखला में मंडला आर्ट को जब रंगीन बनाना हो तो पेंसिल कलर्स का उपयोग करना चाहिए।

इनका इस्तेमाल करने से गलतियां सुधरने की गुंजाइश होती है। यह प्रारंभिक मंडला के लिए सबसे अच्छा विकल्प हैं।

क्रेयॉन्स का उपयोग करके कागज़ पर बनाई जाने वाली मंडला आर्ट

क्रेयॉन्स सिर्फ बच्चों के काम आने वाली चीज़ नहीं हैं बल्कि इनका उपयोग करके आकर्षक मंडला बनाई जा सकती है। इनमें हल्की चमक होती है और ये चिकने होते हैं।

इनके हल्के और खिलते रंगों का उपयोग प्रभावशाली मंडला बनाने में होता है।

स्केच पेन का उपयोग करके कागज़ पर बनाई जाने वाली मंडला आर्ट

स्केच पेन का इस्तेमाल दिन-ब-दिन कम होता जा रहा है लेकिन मंडला आर्ट बनाने के लिए ये बेहतरीन विकल्प हैं। स्केच पेन के चटख रंग मंडला को भड़काऊ बनाते हैं।

यदि आपको चटख रंग पसंद हैं तो मंडला आर्ट बनाने के लिए स्केच पेन का उपयोग ज़रूर करें।

कलर पेन का उपयोग करके कागज़ पर बनाई जाने वाली मंडला आर्ट

मंडला बनाने के लिए स्पार्कल पेन और जेल पेन से बचें। ये दोनों प्रकार के पेन कागज़ पर आसानी से फ़ैल जातें है और पूरी मेहनत बर्बाद हो जाती है।

मंडला आर्ट बनाने के लिए हमेशा डॉट कलर पेन का उपयोग करें। ये चमकीले होते हैं और मंडला को अच्छी फिनिशिंग देते हैं।

वाटर कलर का उपयोग करके कागज़ पर बनाई जाने वाली मंडला आर्ट

कागज़ पर मंडला बनाने के लिए आप वाटर कलर्स का भी इस्तेमाल कर सकतें है। यदि आप ग्लिटर वाले वाटर कलर इस्तेमाल करेंगे तो बेहतर होगा।

ये मंडला में शाइनिंग लातें हैं और हर एक कलर अलग-अलग दिखता है।

मुझे उम्मीद है कि आप जान गए होंगे कि मंडला कला के लिए किस पेंट का प्रयोग किया जाता है। यदि इस विषय से सम्बंधित आपका कोई प्रश्न है तो टिप्पणी अनुभाग में पूछें, मैं ज़रूर उत्तर दूंगी।