Select Page

क्या आप भी ढूंढ रहे हैं कि Tissue paper से क्या बनाएं और जानना चाहते हैं टिश्यू पेपर से क्राफ्ट कैसे बनाएं, जो उपयोगी होने के साथ-साथ आपके आसपास के माहौल को कलात्मकता से भर दे ?

Tissue paper craft बनाने के लिए बस थोड़ी रचनात्मकता और खोज की जरूरत है। आप दोनों की मदद से ऐसे Items बना सकते हैं, जिन पर से लोग अपनी नज़र नहीं हटा पायेंगे।

आज के समय में लगभग हर घर में Napkins का इस्तेमाल आम हो गया है। ऐसे में यह समझना ज़रूरी है कि टिशू पेपर के विभिन्न उपयोग क्या हैं ? मेरे इस लेख में विस्तार से जानें –

इन्हें भी पढ़ें –

Ice Cream Stick से बच्चों के खिलौने कैसे तैयार करें ?

माचिस के डिब्बे से Miniature Items कैसे बनाएं ?

Tissue paper से क्या बनाएं

Tissue paper से क्या बनाएं | Useful Napkin Craft

मैं अतिरिक्त टिशू पेपर के साथ क्या कर सकता हूं, जो यह अद्भुत Craft में बदल जायें ? इस सवाल के जवाब में मैंने अपने इस Blog में कई ऐसे Ideaa साझा किये हैं, जिनसे आसानी से आप खूबसूरत Craft Articles बना पायेंगे। आइये उस सभी के बारे में पढ़ना शुरू करें –

Hot Air Balloon

Hot Air Balloon यानि गर्म हवा का गुब्बारा, हवा के झोंके के साथ जब आकाश में खूबसूरती से तैरता है तो स्वतंत्रता और शांति का एहसास दिलाता है। इसका उपयोग मुख्यतः खास मौकों जैसे – त्यौहार, उत्सव और खुशियाँ ज़ाहिर करने के लिए किया जाता है।

Tissue Paper से Hot Air Balloon बनाना बेहद रचनात्मक कार्य है। आइये जानते हैं कि Tissue Paper से Hot Air Balloon कैसे बनाया जाता है –

Hot Air Balloon बनाने की आवश्यक सामग्री

विभिन्न रंगों में टिशू पेपर (Colorful Tissue Paper), कार्डस्टॉक (Cardstock), कैंची (Scissors), गोंद या टेप (Glue Or Tape), स्ट्रिंग या रिबन (String Or Ribbon), मार्कर (Marker) और स्टिकर (Stickers)

Hot Air Balloon बनाने की प्रक्रिया

Step 1

Balloon का आधार बनाने के लिए Cardstock का एक बड़ा Circle और शीर्ष हिस्सा बनाने के लिए छोटा Circle काट लें। शीर्ष Circle को Marker और Stickers से सजा लीजिये।

Step 2

जितना लम्बा Balloon चाहते हैं, उसके अनुसार लगभग 1-2 इंच चौड़ी Tissue Paper की Stripes काटें। Circle के किनारे के चारों ओर Stripes के सिरों को चिपकायें।

Step 3

निचले Circle के चारों ओर छोटे छेद बनायें। String के लगभग 12 इंच लम्बे टुकड़े Circle के छेद से निकालें और गाँठ बांधें। String गुब्बारे की “टोकरी” के रूप में काम करेंगे।

Step 4

तार के ढीले सिरों को इकट्ठा करें और जितनी लम्बाई आप चाहतें हैं, उसी हिसाब से गाँठ बाँध लें। ख्याल रखें कि Hot Air Balloon को लटकाने के लिए पर्याप्त जगह हो।

Step 5

Tissue Paper से बने Hot Air Balloon को अपनी मनपसंद जगह पर लटकायें। गुब्बारों को खुली लपटों या गर्मी के स्रोतों से दूर रखना याद रखें, क्योंकि वे ज्वलनशील पदार्थ होते हैं।

Confetti Poppers

Confetti Poppers यानि कागज के छोटे रंगीन टुकड़े, जो संपीड़ित हवा के कारण विस्फोट के रूप में डिब्बे से बाहर आते हैं। Confetti Poppers को हाथ से चलने वाले उपकरण के रूप में तैयार किया गया। इन्हें अक्सर आपने जन्मदिन, शादी और नये साल जैसे जश्न और पार्टीज़ में देखा होगा, जिन्हें खुशियाँ बढ़ाने के लिए बनाया गया।

Tissue Paper से Confetti Poppers बनाना रोमांचक कार्य है। आइये जानते हैं कि Tissue Papers से Confetti Poppers कैसे बनाया जायेगा –

Confetti Poppers बनाने की आवश्यक सामग्री

खाली टॉयलेट पेपर रोल या पेपर टॉवल रोल (Empty Toilet Paper Roll Or Paper Towel Roll), टिशू पेपर या रंगीन क्रेप पेपर (Tissue Paper Or Colorful Crepe Paper), हल्का पेपर कटआउट (Light Paper Cutout), टेप या गोंद (Tape Or Glue) और कैंची (Scissors)

Confetti Poppers बनाने की प्रक्रिया

Step 1

Tissue Paper को छोटे वर्ग या आयताकार टुकड़ों में काटें, इन्हें Confetti कहा जायेगा। Poppers को अधिक जीवंत बनाने के लिए आप विभिन्न रंगों का उपयोग भी कर सकते हैं।

Step 2

खाली Toilet Paper Roll या Paper Towel Roll में से किसी एक को सजा लें। पॉपर्स को आकर्षक बनाने के लिए रंगीन पेपर लपेट लें या फिर Marker से डिज़ाइन भी बना सकते हैं।

Step 3

Roll के एक सिरे को बंद करने के लिए एक छोर को Tissue Paper चिपकाकर बंद करें, जिससे Seal बंद हो जाये। Roll में Confetti भरें लेकिन ख्याल रहे कि यह Overfill न हो। 

Step 4

आपका Tissue Paper Confetti Poppers अब इस्तेमाल के लिए बिल्कुल तैयार है। इसे चलाने के लिए एक हाथ से मजबूती से पकड़ें और दूसरे हाथ से बाहरी परत को खींचें।

Step 5

Confetti Poppers के खुलने पर रंगीन पेपर की बौछार महसूस होती है। Poppers चलाते समय ख्याल रखें कि यह आसपास के लोगों के चेहरों से दूर हो वरना चोट लग सकती है।

Wall Art

Wall Art यानि दीवार पर बनाई जाने वाली कला, जो खाली जगहों को खूबसूरती से भरने का आसान तरीका है। ये न केवल दीवारों को अनोखा बनाती है बल्कि कलाकार को विशिष्ट और रचनात्मक विचार देती है।

Tissue Paper से Wall Art बनाना अनोखा कार्य है। आइये जानते हैं कि Tissue Paper से Wall Art कैसे तैयार की जायेगी।

Wall Art बनाने की आवश्यक सामग्री

टिश्यू पेपर (Tissue Paper), कैंची (Scissors), कैनवास (Canvas), और गोंद (Glue)

Tambourines बनाने की प्रक्रिया

Step 1

टिश्यू पेपर को वर्ग, वृत्त या त्रिकोण में काटकर Canvas पर रखकर मनपसंद Design बनाने की कोशिश करें। Final होने पर टिश्यू को Design के आकार में Canvas पर चिपकायें।

Step 2

Canvas के पूरी तरह ढक जाने तक टिश्यू लगते रहिये। Creativity बढ़ाने के लिए विभिन्न पैटर्न और बनावट बनाने की कोशिश करें। तैयार होने के बाद कलाकृति को पूरी तरह सूखने दें।

Step 3

Canvas को सजाने के लिए आप Sequin या Paint जैसे अतिरिक्त तत्व जोड़ सकते हैं। अधिक बेहतर Look के लिए आप कलाकृति को Frame भी करवा सकते हैं।

Step 4

कलाकृति पूरी तरह से सूख जाये तो इसे लटकाने के लिए दीवार का चुनाव करें। Canvas को दीवार पर लगाने के लिए इसके पिछले हिस्से में Hook या Cord लगाना न भूलें।

Step 5

Tissue Paper Wall Art आपके स्थान में जीवंतता बढ़ायेगी और अद्वितीय अपील लेकर आयेगी। अपनी रंगीन और क्रियात्मक रचना का आनंद लीजिये।

Flower Bouquet

Flower Bouquet यानि फूलों का गुलदस्ता। यह अलग-अलग प्रकार के या समान फूलों को लेकर, उनके तने वाले हिस्सों को एकसाथ बांधकर बनाया जाता है। टेप, कागज और सजावटी पन्नी को तने के चारों और ऐसे लपेटते हैं, जिससे सिर्फ फूल ही बाहर दिखें। Bouquet का उपयोग उत्सवों और समारोहों में सजावट के लिए और तोहफे के तौर पर देने के लिए भी किया जाता है। 

Tissue Paper से Flower Bouquet बनाना एक रोमांचक कार्य है। यहाँ बात Tissue Papers से बनने वाले Bouquet की हो रही है, इसलिए इसे बनाने की प्रक्रिया भी असली फूलों के गुलदस्ते से अलग है। आइये जानते हैं कि Tissue Paper से Flower Bouquets कैसे बनाये जाते हैं –

Flower Bouquet बनाने की आवश्यक सामग्री

विभिन्न रंगों के टिश्यू पेपर (Colorful Tissue Papers), तार (Flower Wire), टेप (Flower Tape), कैंची (Scissors), रिबन (Ribbon) और सजावटी रैपिंग पेपर (Decorative Wrapping Paper)

Flower Bouquet बनाने की प्रक्रिया

Step 1

Tissue के 8-10 इंच चौड़े और 12-16 इंच लंबे आयताकार टुकड़े काटें और विभिन्न आकारों के फूल बनाना शुरू करें। फूलों को घना दिखाने के लिए Tissue की कई परतें लगायें।

Step 2

अब Tissue को Accordion शैली (आगे-पीछे) में मोड़ें, जिससे 1 इंच चौड़ी तह बन जाये। तार का एक टुकड़ा मुड़े हुए Tissue के केंद्र के चारों ओर लपेटें, यह फूल का तना बनायेगा।

Step 3

मुड़े हुए टिशू पेपर के किनारों को गोल करने के लिए कैंची का उपयोग करें। आप अलग-अलग पंखुड़ियों के आकार जैसे नुकीली या गोल बनाने के लिए सिरों को भी Trim कर सकते हैं।

Step 4

सभी फूल बनाने के बाद तनों को इकट्ठा करके Flower Tape से Cover करें और नीचे तक कसकर लपेटें। तनों पर Ribbon लगाकर, सभी फूलों को Wrapping Paper में बांधें।

Step 5

आपका खुद का बनाया Tissue Papers का Bouquet अब पूरी तरह से तैयार है, जिसे आप मनचाही जगह पर रख सकते हैं और किसी अपने को तोहफे में भी दे सकते हैं। 

मुझे उम्मीद है कि मेरे इस ब्लॉग से आप जान गये होंगे कि Tissue paper से क्या बनाएं। यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव है तो नीचे Comment Section में ज़रूर Share करें।