Select Page

पुराने ribbons से क्या बनाएं, जो सजावट में अद्भुत बदलाव लाये ? क्या आप जानते हैं कि इस्तेमाल हो चुके Satin Ribbons को Reuse करके खूबसूरत सामान बनाया जा सकता है।

बात चाहें नये-नये Articles तैयार करने की हो या फिर किसी पुराने सामान को Satin Bands से सजाने की, दोनों ही रूपों में Ribbon Crafted Items देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं।

आइये विस्तार से जानते हैं कि, रिबन के उपयोग क्या हैं और रिबन से क्या क्या बनता है –

इन्हें भी पढ़ें –

पुरानी Paper Plates से सजावट का सामान कैसे बनाएं ?

पुराने Plastic Bags से उपयोग का सामान कैसे बनाएं ?

पुराने ribbons से क्या बनाएं

पुराने ribbons से क्या बनाएं | Satin Band Craft Ideas

जब किसी Article को बनाने या सजाने में मखमली Satin Band का इस्तेमाल किया जाता है तो उसकी शोभा कई गुना बढ़ जाती है। आइये विस्तार से जानते हैं कि, पुराने ribbons से क्या बन सकता है –

Choker Necklace

Choker यानि चोकर, एक प्रकार का गले में पहना जाने वाला हार होता है। चोकर की खासियत यह हैं कि यह गर्दन से बिल्कुल चिपका रहता है, जिससे पूरी डिज़ाइन अच्छे से दिखती है। मुख्यतः इसे रिबन, कपड़े और तार में मोती, नलकी और नगों को पिरोकर बनाया जाता है।

Ribbon से Choker एक रचनात्मक कार्य है। आइये जानते हैं कि Ribbon से Choker कैसे बना सकते हैं – 

Choker बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

रिबन (Ribbon), कैंची (Scissors), मापक फीता (Measuring Tape), सुई और धागा (Needle & Thread), मार्कर (Marker), फ़ैब्रिक सीलेंट (Fabric Sealant), फास्टनर (Fastener), जंप रिंग (Jump Ring)

Choker बनाने की प्रक्रिया

Step 1

सबसे पहले जितना लम्बा चोकर आप बनाना चाहते हैं, उसी के हिसाब से रिबन माप लीजिये और पीछे बांधने के लिए कुछ अतिरिक्त हिस्सा छोड़कर रिबन काट लीजिये।

Step 2

अब चोकर का जो हिस्सा गले में सामने की ओर दिखेगा, उस हिस्से पर मार्कर से निशान लगा लीजिये। रिबन के कटे हुए सिरों पर फ़ैब्रिक सीलेंट लगाएं और पूरी तरह सूखने दें।

Step 3

चोकर को आसानी से पहनने और खोलने के लिए फास्टनर, रिबन के सिरों पर टांक लीजिये और गोंद लगाकर सुरक्षित करें।

Step 4

चोकर को सजाने के लिए जंप रिंग और ग्लू की सहायता से मोतियों, नग और पेंडेंट को जोड़ने का समय आ गया।

Step 5

अब आपका खुद का बनाया चोकर पूरी तरह से उपयोग के लिए तैयार है। अवसरों पर चोकर पहनकर कर अपने हुनर और कलाकारी का आनंद लीजिये।

Brooch

Brooch यानि एक प्रकार की जड़ाऊ पिन। Brooch का उपयोग आम तौर पर कोट, टोपी और बैग पर Extra Element जोड़ने के लिए किया जाता है। Brooch फूल, जानवर, ज्यामितीय आकार, रत्न, मीनाकारी और जटिल धातु के काम से सजाये जाते हैं।

Ribbon से Brooch बनाना अद्वितीय कार्य है। आइये जानते हैं कि Ribbon से Brooch कैसे बनाये जाते हैं –

Brooch बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

रिबन (Ribbon), कैंची (Scissors), गोंद (Fabric Glue), सेफ्टी पिन (Safety Pin), सुई और धागे (Needle & Thread)

Brooch बनाने की प्रक्रिया

Step 1

सबसे पहले ब्रोच के लिए जितने लम्बे-चौड़े रिबन की जरूरत है, काट लीजिये। इसके लिए आप अपने मनपसंद Patterns के रिबन चुन सकते हैं।

Step 2

रिबन से धनुष जैसी आकृति बनाने के लिए रिबन का एक Side लूप में मोड़ें और इसी प्रकार दूसरे हिस्से को Fold करें। वांछित आकार मिलने तक लूप को समायोजित करें।

Step 3

धनुष की सही आकृति प्राप्त हो जाने के बाद केंद्र में Glue लगायें, जहाँ लूप ओवरलैप हो रहे हों। ख्याल रखें कि यह जगह आकार को पकड़ने के लिए कसकर सुरक्षित है।

Step 4

अब बो के पीछे सुई-धागे से Safety Pin जोड़े। ख्याल रखें कि यह बो में अच्छी तरह Fix हो जाये। सजाने के लिए आप बटन, मोतियों और सेक्विन को इसके ऊपर चिपका सकते हैं। 

Step 5

अब आपका खुद का बनाया ब्रोच कपड़े, बैग, टोपी और साड़ी की शोभा बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है। समारोह में इसे लगाकर सबको अपनी कला का दीवाना बना लीजिये।

Corsage

Corsage यानि कलाई में पहनने के लिए फूलों से बना बैंड। Corsage को खास अवसरों पर महिलायें अपनी कलाई पर पहनती हैं और कभी-कभी कपड़ों पर भी लगाती हैं। Corsage को मुख्यतः रिबन, मोती, नलकी और नगों को पिरोकर बनाया जाता है।

Ribbon से Corsage बनाना रचनात्मक कार्य है। आइये जानते हैं कि Ribbon से Corsage कैसे बनाये जाते हैं –

Corsage बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

रिबन (Ribbon), पुष्प तार (Flower Wire), पुष्प टेप (Flower Tape), कैंची (Scissors), मोती (Pearl) और नकली फूल (Artificial Flower) सुई और धागे (Needle & Thread)

Corsage बनाने की प्रक्रिया

Step 1

आमतौर पर लगभग 12 इंच लंबा Corsage बनाया जाता है लेकिन आप जरूरत के हिसाब से कम-ज़्यादा कर सकते हैं। आप विभिन्न रंगों और से पैटर्न Ribbons का उपयोग कर सकते हैं।

Step 2

एक रिबन को Loop में मोड़िये और तार के एक छोटे टुकड़े से सिरों को बाँध दीजिये। विभिन्न आकारों के Loop बनाकर अलग-अलग Pattern में व्यवस्थित करें।

Step 3

नीचे के सबसे बड़े Loop से शुरू करके, धीरे-धीरे ऊपर के छोटे Loop को इकट्ठा करें और आधार के चारों ओर Flower Wire लपेटें।

Step 4

Corsage को सजाने के लिए आप मोतियों, नलकी और नगों को गोंद से Ribbon के Loops पर लगा सकते हैं। 

Step 5

अपने Ribbon Corsage को सुंदर बनाने के लिए अतिरिक्त तार और रिबन को Trim करना और Loops को फुलाना न भूलें। अपने बनाये Corsage की खूबसूरती का आनंद लें। 

Curtain Borders

Curtain Borders यानि पर्दों के किनारों पर सजावट। Borders का उपयोग पर्दों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए किया जाता है। मुख्य रूप से किनारों पर ट्रिम्स, लेस, टैसल्स लगाकर और कढ़ाई करके पर्दों को सजाया जाता है।

Ribbon से Curtain Borders बनाना बेहद कलात्मक कार्य है। आइये सीखते हैं कि Ribbon से Curtain Border कैसे बनाया जाता है –

Curtain Borders बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

रिबन (Ribbon), कैंची (Scissors), मोती (Pearl), गोंद (Fabric Glue), सुई और धागे (Needle & Thread)

Curtain Borders बनाने की प्रक्रिया

Step 1

आप जिस भी पर्दे पर रिबन का Border लगाना चाहतें हैं, उसकी लम्बाई के हिसाब से अपनी पसंद का रिबन काट लें। अगर रिबन पर्दे के Pattern से मिलता-जुलता हो तो बेहतर है।

Step 2

पर्दों पर साफ किनारे बनाने के लिए प्रत्येक रिबन के किनारों को अंदर की ओर मोड़ें। सिलवटें डालने के लिए सावधानी से रिबन को सुई-धागे से सिल लीजिये।

Step 3

मुड़े हुए रिबन को पर्दों के Panel के किनारों पर समान दूरी पर रखें। अब रिबन को पर्दों से जोड़ने के लिए किनारों पर सीधी सिलाई लगायें।

Step 4

सभी पर्दों पर रिबन का Border सिलने के बाद, पर्दे टांग दीजिए। ख्याल रखें कि सभी पर्दों पर समान रूप से रिबन बॉर्डर लगा हो।

Step 5

अपने पर्दों की दृश्य अपील बढ़ाने के लिए आप मोती और चमकी को रिबन बॉर्डर पर लगा सकते हैं। अपने बनाये Curtain Ribbon Border की सजावट का आनंद लें।

मुझे उम्मीद है कि मेरे इस ब्लॉग से आप जान गये होंगे कि पुराने ribbons से क्या बनाएं। यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव है तो नीचे Comment Section में ज़रूर Share करें।