Select Page

भारत वर्ष में दीपावली पर रंगोली बनाना बहुत आम बात है लेकिन क्या आपने कभी इसके पीछे का कारण जानने की कोशिश की है।

दीपावली पर रंगोली बनाने का मुख्य कारण इसके पीछे छिपी आस्था और शुभेच्छा है। 

हमनें इस ब्लॉग में दीपावली पर रंगोली बनाने की असली वजह को विस्तार से बताया है। इसलिए ब्लॉग को अंत तक ज़रूर पढ़ें।

दीपावली पर रंगोली क्यों बनाते हैं ?

क्या आप जानतें हैं कि दीपावली पर रंगोली क्यों बनाते हैं ?

लोक मान्यताओं के अनुसार श्रीराम 14 वर्षों का वनवास काटकर अपनी पत्नी सीता जी के साथ लंकापति रावण का वध करके अयोध्या लौटे। उनके लौटने की ख़ुशी में लोगों ने पूरे अयोध्या को दुल्हन की तरह दीपकों से सजाया और फूलों की रंगोली बनाई।

इस उपलक्ष्य में पहली बार भारत में दिवाली मनाई गई और यही पहला अवसर था, जब दीपावली पर रंगोली बनाने की शुरुआत हुई। फूलों और रंगों से बनी रंगोली अयोध्यावासियों के लिए खुशियों की परिचायक थी।

भारतीय आज भी दीपावली पर घर की साफ-सफाई करके खूबसूरत रंगोली बनाते हैं। विभिन्न आकृतियों और रंगों से बनी रंगोली सुख, शांति और समृद्धि लाती है। इसी सद्भावना और आस्था के साथ भारतवासी इस प्रथा को निभा रहे हैं।

हमें पूरा विश्वास है कि आपको दीपावली पर रंगोली बनाने का कारण हमारे इस ब्लॉग में पता चल गया होगा। यदि इस विषय से सम्बंधित आपका कोई भी प्रश्न है तो नीचे टिप्पणी अनुभाग में ज़रूर पूछें।