Select Page

यदि आप भी रंगोली के लिए सामग्री बनाने के तरीके ढूंढ रहे हैं तो आपको हमारा यह ब्लॉग अंत तक ज़रूर पढ़ना चाहिए।

अब आपको रंगोली के लिए सामग्री बाज़ार से खरीदने और पैसे खर्चने की कोई आवश्यकता नहीं है।

हमारे द्वारा सुझाये गए तरीकों से आप आसानी से घर पर ही अपनी रंगोली के लिए सामग्री बना सकते हैं। 

रंगोली के लिए सामग्री

रंगोली के लिए किस सामग्री का उपयोग किया जाता है ?

भारतीय परिवेश में रंगोली का क्या महत्त्व है, यह किसी से छिपा नहीं है। कोई उत्सव हो या शुभकार्य सभी में इसे बनाया जाता है।

हमनें इस ब्लॉग में रंगोली के लिए उपयोग होने वाली सामग्री से सम्बंधित जानकारी दी है। जानिए इन सभी के बारे में विस्तार से –

स्टेंसिल्स से बनाएं ख़ूबसूरत रंगोली

ये रंगोली बनाने के सांचे (Stencil) होते हैं, जिनमें रंग भरकर आसानी से रंगोली बनाई जा सकती है। इन स्टेंसिल्स को आप घर पर भी अपनी पसंद से बना सकते हैं। 

इसके लिए आप कागज़ (Paper), प्लास्टिक (Plastic), नेट (Net) और आरकंडी (Arkandi) आदि का प्रयोग कर सकतें है। इनसे आप मनपसंद फूल, पत्ती, पदचिन्ह, देवी-देवता का आकृति आदि आसानी से कटिंग करके बना सकते हैं।

छलनी के इस्तेमाल से बनाएं आकर्षक रंगोली

आटा एवं चाय छानने वाली छलनी (Strainer) से रंग आसानी से फ़ैल जाते हैं। कम रंगों का उपयोग करके छलनी से आकर्षक रंगोली बनाना एक उम्दा विकल्प है।

इनसे रंग धीरे-धीरे और सामान रूप से निकलता है।

पॉलिथीन कोन से बनाएं मनमोहक रंगोली 

प्लास्टिक पॉलिथीन (Plastic Polythene) से कोन (Cone) बनाकर रंग भर लीजिये। अपनी पसंद के हिसाब से इन्हें जितना चाहे उतना मोटा या पतला कर सकते हैं।

इनसे आसानी से रंग निकलते हैं और खूबसूरत रंगोली बनाई जा सकती है।  

प्लास्टिक की वस्तुओं का उपयोग करके बनाएं आकर्षक रंगोली 

प्लास्टिक की बोतले (Bottles) एवं छोटी शीशियाँ रंगोली बनाने में बहुत काम आती हैं। इनमें रंग भरकर आवश्यकता अनुसार ढक्कन में छेद कर लें। इन्हें बहुत सावधानी से इस्तेमाल करना होता है क्योंकि रंग अचानक गिरने की सम्भावना रहती है।

बिना रंगों के बनाएं मनपसंद रंगोली

क्या आप जानतें हैं कि यदि रंग उपलब्ध न हो तब भी खूबसूरत रंगोली बनाई जा सकती है। अगर नहीं तो हमारे सुझाए तरीके आपको ज़रूर जानने चाहिए।

जिन्हें जानकर आप अपनी आवश्यकताओं और पसंद के हिसाब से कम पैसों में ही मनपसंद रंगोली बना सकेंगे। 

हमें पूरा विश्वास है कि घर पर रंगोली के लिए सामग्री बनाने से जुड़े सभी सुझाव आपके बहुत काम आएंगे। कमेंट सेक्शन में ज़रूर साझा करें कि आपको कौन-सा तरीका सबसे ज़्यादा पसंद आया। यदि आपका इस विषय से सम्बंधित कोई प्रश्न है तो पूछें, हम उत्तर ज़रूर देंगें।