Select Page

हो सकता है आपको सुनने में अजीब लगे कि बिना रंगों के रंगोली कैसे बनाई जा सकती है लेकिन यह सच है। अपने इस ब्लॉग में हम लेकर आए हैं आपके लिए अनुभव और रिसर्च आधारित आइडियाज़।

अगर आप इस समस्या से जूझ रहे हैं कि बिना रंगों के रंगोली कैसे बनाएं तो बिल्कुल भी परेशान न हों। हमारे यूनिक आइडियाज़ से आपको बहुत सहायता मिलेगी।

इस ब्लॉग में हमनें साझा किया है कि रंगोली किन-किन चीज़ों से बनाई जा सकती है और उन चीज़ों को आप किस प्रकार इस्तेमाल कर सकते हैं।

बिना रंगों के रंगोली कैसे बनाएं

बिना रंगों के रंगोली कैसे बनाएं – विस्तार से जानिए

बिना रंगों के रंगोली बनाने के लिए विभिन्न चीज़ों का इस्तेमाल किया जा सकता है। हमनें इस ब्लॉग में उन सभी चीज़ों के बारे में विस्तार से बताया गया है। जानिए सुन्दर रंगोली डिज़ाइन बनाने के बारे में –

1. फूलों से रंगोली कैसे बनाएं ?

रंग बिरंगे फूलों (Flower) का इस्तेमाल करके बेहद खूबसूरत रंगोली बनाई जा सकता है। जिसके लिए आप गुलाब, गेंदा, सदाबहार, लिली एवं बेला के फूलों का उपयोग कर सकतें हैं।

यह सभी फूल बहुत आसानी से मिल जातें हैं। अगर आपके पास इनके आलावा भी फूल उपलब्ध हैं तो और भी बढ़िया रंगोली बनेगी।

2. चॉक से रंगोली कैसे बनाएं ?

सामान्यतः चॉक (Chalk) का उपयोग ब्लैकबोर्ड पर जानकारी लिखकर समझाने के लिए किया जाता है। इन्हें बारीक पीसकर पाउडर बना लीजिए और इस्तेमाल कीजिए।

ये छूने में दरदरा होता है इसलिए खूबसूरत रंगोली आसानी से बनाई जा सकती है।

चॉक से रंगोली कैसे बनाएं

3. दालों से रंगोली कैसे बनाएं ?

लगभग हर घर में दाल (Pulses) खाई जाती है लेकिन क्या आपने कभी दालों से रंगोली बनाई है ? बहुत बार ऐसा होता है कि घर में रंगोली बनाने के रंग नहीं होते और बाज़ार से खरीदने का समय नहीं मिलता।

ऐसे समय में रंग-बिरंगी दालें घर को सजाने में बहुत काम आ सकती हैं। याद रखें कि दाल की रंगोली हमेशा गत्ते अथवा किसी बेस पर ही बनाएं ताकि वे गन्दी न हों और उत्सव के बाद दुबारा इस्तेमाल की जा सकें।

दालों से रंगोली कैसे बनाएं

4. कपड़ों से रंगोली कैसे बनाएं ?

सबके घरों में पुराने कपड़े (Cloths) या तो फेंक दिए जाते हैं या फिर किसी को दान दिए जातें हैं। क्या कभी आपने इनसे रंगोली बनाने की कोशिश की है ? जी हाँ, पुराने कपड़ों का इस्तेमाल करके बेहद खूबसूरत रंगोली बनाई जा सकती है।

आप इसके लिए रंग-बिरंगे कपड़ों के छोटे टुकड़ों का इस्तेमाल कर सकतें हैं। रंगोली ऐसी जगह बनाएं जहाँ पर कपड़े गंदे न हो ताकि आप इन्हें दुबारा भी इस्तेमाल कर सके।

कपड़ों से रंगोली कैसे बनाएं

5. पेंसिल शेविंग से रंगोली कैसे बनाएं ?

बिना रंगों के रंगोली बनाने के लिए पेंसिल शेविंग का उपयोग कर सकतें हैं। यह देखने में बेहद खूबसूरत लगता है और रंगोली को डिफरेंट लुक देता है।

पेंसिल शेविंग से रंगोली कैसे बनाएं

6. दीपक से रंगोली कैसे बनाएं ?

दीपक का इस्तेमाल सामान्यतः दिवाली पर किया जाता है लेकिन क्या आप जानतें हैं कि इनसे भी रंगोली बनाई जा सकती है। अगर अपने पहले कभी ऐसी रंगोली नहीं बनाई है तो एक बार ज़रूर आज़माएं।

दीपक से रंगोली कैसे बनाएं

7. ज़र्रे से रंगोली कैसे बनाएं ?

ज़र्रे (Glitter) का उपयोग सामान्यतः सजावट का सामान बनाने में किया जाता है। यह छूने में खुरदरा और चमकीला होता है।

ये सभी रंगों में आसानी से मिल जाता है। अगर आपने अभी तक इससे रंगोली नहीं किया बनाई है तो इस बार ज़रूर कोशिश करें।

ज़र्रे से रंगोली कैसे बनाएं

8. पैकिंग पॉलिथीन से रंगोली कैसे बनाएं ?

पैकिंग पॉलिथीन (Packing Polythene) विभिन्न रंगों और पैटर्न्स में आती हैं। इन पैटर्न्स का उपयोग करके आप खूबसूरत रंगोली बना सकते हैं।

इससे आपका ख़र्चा भी कम होगा और रंगोली भी यूनिक लगेगी।

पैकिंग पॉलिथीन से रंगोली कैसे बनाएं

9. साबुन से रंगोली कैसे बनाएं ?

साबुन (Soap) अलग-अलग रंगों में आते हैं। यह बहुत मुलायम होते हैं, जिनकी आसानी से मनचाही कटिंग की जा सकती है।

अगर आपने रंगोली बनाने में कभी इनका इस्तेमाल नहीं किया है तो एक बार ज़रूर करें। यह एक अच्छा विकल्प है।

साबुन से रंगोली कैसे बनाएं

10. बोतल की कैप से रंगोली कैसे बनाएं ?

इस्तेमाल के बाद बोतलों को फेंक दिया जाता है लेकिन अब से ऐसा न करें। बोतलों की कैप (Cap) रंगोली बनाने में आपकी सहायता कर सकतें हैं।

अलग-अलग रंगों के कैप का उपयोफ करके आसानी से आकर्षक रंगोली बनाई जा सकती है।

बोतल की कैप से रंगोली कैसे बनाएं

11. रबर बैंड से रंगोली कैसे बनाएं ?

रबरबैंड (Rubber band) का इस्तेमाल सामान्यतः वस्तुओं को बांधने में किया जाता है। क्या आपने कभी इनसे रंगोली बनाई है ? अगर नहीं तो एक बार कोशिश ज़रूर करें। रंग-बिरंगी रबरबैंड का इस्तेमाल करके खूबसूरत रंगोली बनाई जा सकती है।

रबर बैंड से रंगोली कैसे बनाएं

12. इनविटेशन कार्ड्स से रंगोली कैसे बनाएं ?

घर आए इनविटेशन कार्ड्स (Invitation Cards) में रंगीले कागज़ों का इस्तेमाल होता है। आप इनकी कटिंग करके खूबसूरत रंगोली बना सकतें हैं।

इनविटेशन कार्ड्स से रंगोली कैसे बनाएं

13. मसालों से रंगोली कैसे बनाएं ?

बहुत बार ऐसा होता है कि घर में रंगोली बनाने के लिए रंग नहीं होते। लगभग हर घर में मसाले खाए जाते हैं लेकिन क्या आपने कभी इनसे रंगोली बनाने की कोशिश की है ?

अगर आप मसालों (Spices) से रंगोली बनाएं तो याद रखें कि उसे हमेशा गत्ते अथवा किसी बेस पर ही बनाएं। जिससे वे गंदे न हों और मसाले दुबारा इस्तेमाल किए जा सकें।

मसालों से रंगोली कैसे बनाएं

14. पत्तों से रंगोली कैसे बनाएं ?

जब घर पर रंगोली बनाने के लिए रंग उपलब्ध न हो तो ऐसी स्तिथि में आप पत्तों (Leaves) का इस्तेमाल कर सकतें हैं।

यह एक बहुत उम्दा विकल्प है और इस तरीके का उपयोग कभी भी किया जा सकता है।

पत्तों से रंगोली कैसे बनाएं

15. बटन से रंगोली कैसे बनाएं ?

बटन (Button) का इस्तेमाल सामान्यतः कपड़ों और ज़रुरत के सामान में किया जाता है। क्या कभी आपने इनसे रंगोली बनाई है। अगर नहीं तो एक बार ज़रूर कोशिश करें।

बटन से रंगोली कैसे बनाएं

16. फ्लोरोसेंट पेपर से रंगोली कैसे बनाएं ?

फ्लोरोसेंट पेपर (Florescent Color) आम कागज़ की तुलना में अधिक चमकीला और स्मूथ होता है। यह आसानी से उपलब्ध हो जाता है और उपयोग करना आसान होता है। रंगोली बनाने के लिए यह एक उम्दा विकल्प है।

फ्लोरोसेंट पेपर से रंगोली कैसे बनाएं

17. मोम के रंगों से रंगोली कैसे बनाएं ?

रंग बिरंगे मोम के कलर का इस्तेमाल करके बेहद खूबसूरत रंगोली बनाई जा सकता है। ये सभी रंगों में आसानी से मिल जाते हैं और इन्हें इस्तेमाल करना बहुत आसान होता है।।

मोम के रंगों से रंगोली कैसे बनाएं

हमें पूरा विश्वास है कि बिना रंगों के रंगोली बनाने से जुड़े सभी सुझाव आपके बहुत काम आएंगे। कमेंट सेक्शन में ज़रूर साझा करें कि आपको कौन-सा तरीका सबसे ज़्यादा पसंद आया और आपने उत्सव में कौन-सा अपनाया।