Select Page

बाथरूम के लिए सबसे अच्छा रंग चुनना इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह आपके मनोभावों और दिनचर्या पर असर डालता है।

सही रंग चुनने से बाथरूम को शानदार और आरामदायक माहौल मिलता है, जिससे दिन की शुरुआत सकारात्मकता से होती है।

इस लेख में मैंने बाथरूम के लिए सर्वश्रेष्ठ रंगों को शामिल किया है, जो आपके बाथरूम को सुंदर और आकर्षक बनाने में मदद करेंगे –

बाथरूम के लिए सबसे अच्छा रंग

बाथरूम में कौन सा रंग लगाना चाहिए

वास्तु के अनुसार बाथरूम के लिए कौन सा रंग सबसे अच्छा है, जानने से पहले आकार, रोशनी का स्तर और आवश्यकताओं में सामंजस्य बैठाना ज़रूरी है। जितने महत्वपूर्ण घर के अन्य हिस्से जैसे – पूजा घर, किचन और बरामदे के रंग होते हैं, वैसे ही बाथरूम की भी खास भूमिका है। 

इसलिए मेरे अनुभव और खोज आधारित सुझाये गए रंग आपके बहुत काम आयेंगे। सभी के बारे में विस्तार से जानें –

सफ़ेद रंग

सफ़ेद यानि White एक Classic Color है, बात चाहें किसी भी आर्थिक स्तर की हों या किसी भी पीढ़ी के लोगों की, White सदियों से लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। 

यह रंग बाथरूम को साफ़-सुथरा और बड़ा महसूस कराता है। जिस कारण यह किसी भी सजावट (Decoration) अथवा शैली (Style) के साथ अच्छा दिखता है।

सफ़ेद सार्वभौमिक (Universal) रूप से आकर्षक रंग है, जो घर के पुनर्विक्रय मूल्य (Resale Value) को बढ़ाता है।

बेज रंग

बेज यानि Beige Color, को तटस्थ (Neutral) रंग माना जाता है। साथ ही यह डिजाइन शैलियों को दीर्घायु भी प्रदान करता है। 

बेज बाथरूम को सुव्यवस्थित (Well Organised) बनाता है। इसलिए Traditional Patterns से लेकर Modern Designs में पसंद किया जाता है। 

बेज रंग प्रकाश को प्रतिबिंबित करके खुलेपन की भावना पैदा करता है। इसलिए यह एक छोटे से बाथरूम को रोशन करके सुंदर (Graceful) बना सकता है।

काला रंग

काला यानि Black Color, निर्भीक (Bold) और नाटकीय (Dramatic) रंग है, जो विषमता (Contrast) और परिष्कार (Sophistication) जोड़ता है।

अंधेरे (Darkness) और उदास (Depressed) वातावरण से बचने के लिए काले रंग का संयम से उपयोग करना और इसे अन्य तत्वों के साथ संतुलित करना महत्वपूर्ण है।

काला रंग, उन लोगों के लिए Stylish होगा, जो अपने बाथरूम को अद्वितीय (Unique) बनाना चाहते हैं ​​लेकिन यह प्राकृतिक प्रकाश वाली जगह में अधिक प्रभावी होगा।

लाल रंग

लाल यानि Red Color, सुंदरता का रंग माना जाता है। यह बनावट को अधिक प्रभावशाली दर्शाता है और अपनी ओर ध्यान आकर्षित करता है।

लाल एक जुनूनी रंग है, इसलिए इसके Bright Shades बाथरूम का माहौल ऊर्जावान (Energetic) और रूमानी (Romantic) बना सकते हैं।

लाल रंग बाथरूम में हल्के तत्वों, जैसे – White Decor या हल्के रंग की दीवारों के साथ विपरीत प्रभाव देता है। यही इस रंग की सबसे बड़ी खासियत है।

फ़िरोज़ा रंग

फ़िरोज़ा यानि Turquoise Color, ताज़ा (Fresh) और स्फूर्तिदायक (Invigorating) रंग माना जाता है, जो बाथरूम के वातावरण को जीवंत बनाता है।

फ़िरोज़ा समुद्र से जुड़ा रंग है, इसलिए यह बाथरूम में सुकून का एहसास लाता है। सकारात्मकता (Positivity) लाने के कारण यह आपके दिन को खुशियों से भर देगा।

फ़िरोज़ा में उपचारात्मक (Healing) गुण होते हैं। ऐसा माना जाता है कि यह गले और सांस की समस्याओं जैसे विभिन्न स्वास्थ्य मुद्दों के लिए लाभदायक है।

गुलाबी रंग

गुलाबी यानि Pink Color, स्त्रीत्व (Feminism) से जोड़कर देखा जाता है, इसलिए बाथरूम में लालित्य (Elegance) और स्नेह (Love) का स्पर्श लाता है।

गुलाबी रंग के Shades, जैसे – Pastel Pink या Rose Pink, सुखदायक प्रभाव डालता है और Hot Pink या Magenta, जीवन शक्ति की भावना जोड़ सकते हैं।

गुलाबी रंग बाथरूम में युवा तत्व जोड़ सकता है, खासकर अगर यह पूरक रंगों  (Complimentary Colors) और सही छाया (Shadow) के साथ उपयोग किया जाता है।

नीला रंग

नीला यानि Blue Color, बाथरूम में Spa जैसा माहौल बनाता है। इसके Light Shades, जैसे – Sky Blue या Baby Blue, छोटे से बाथरूम को अधिक उज्ज्वल महसूस करा सकते हैं।

नीला रंग पानी से जुड़ा है, जो बाथरूम का एक केंद्रीय तत्व है। Blue शांति का प्रतीक है, इसलिए रोजमर्रा की जिंदगी के तनाव से आपको बचायेगा।

नीले को दशकों से Bathroom Design में इस्तेमाल किया जाता रहा है और जल्दी यह रंग पसंदीदा शैली से बाहर जाने वाला नहीं है।

ग्रे रंग

ग्रे यानि Grey Color, बाथरूम के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है क्योंकि यह एक शांत, परिष्कृत (Sophisticated) और कालातीत (Timeless) वातावरण बनाता है।

ग्रे अन्य रंगों के साथ खिलता है और खुद को खोता नहीं है। इसलिए यह बाथरूम डिजाइन के लिए एक बहुमुखी विकल्प बन जाता है।

ग्रे के गहरे और हल्के दोनों Shades बहुत ज़्यादा इस्तेमाल किये जाते हैं। जिसका मुख्य कारण है कि यह सादा बनावट को भी समृद्ध बना देता है। 

बैंगनी रंग

बैगनी यानि Purple Color, रचनात्मकता (Creativity) और मौलिकता (Originality) को व्यक्त करता है। यह नवीन सोच को प्रेरित करके स्व (Self) से जोड़ने में मदद करेगा। 

बैंगनी एक अनूठा (Rare) रंग है, जो व्यक्तिगत विशिष्टता को दर्शाता है। इसलिए यह Interior Designing के क्षेत्र में राजसी प्रभाव वाला रंग माना जाता है।

बैंगनी के Light Shades, जैसे – Lavender, शांत वातावरण बना सकते हैं और Dark Shades, जैसे – Mauve, बाथरूम में जादू (Glamour) ला सकता है।

नारंगी रंग

नारंगी यानि Orange Color, ताज़गी (Freshness) और स्फूर्ति (Energy) को दर्शाता है। इसलिए यह प्रतिदिन आपके चेहरे पर मुस्कान ले आयेगा।

एक गर्म (Warm) रंग होने के कारण नारंगी, सुखदायक (Soothing) और आराम (Comfort) की भावना पैदा कर सकता है।

नारंगी एक आशावादी (Optimistic) रंग है, जो आत्मविश्वास (Confidence) पैदा करता है। इसलिए आपकी मनोदशा (Mood) को Healthy रखेगा।

हरा रंग

हरा यानि Green Color, विकास (Development), नवीनीकरण (Innovation) और जीवन शक्ति (Vitality) से जुड़ा रंग है।

हरे रंग के Popular Shades में, जैसे – Soft Pastel या Jewel Tone Color शामिल हैं, जिससे आप अपने बाथरूम को Choice और Style के हिसाब से बदल सकते हैं।

Soft Green पारंपरिक या पुरानी शैली के बाथरूम में अच्छी तरह से काम करते हैं, जबकि Shining Green आधुनिक स्पर्श जोड़ सकते हैं।

मुझे उम्मीद है, बाथरूम के लिए सबसे अच्छा रंग चुनकर आपको फायदा होगा। इस विषय से जुड़ा यदि आपका कोई प्रश्न है तो नीचे Comment Section में ज़रूर पूछें।