Select Page

यदि आप भी जानना चाहतें हैं कि घर पर बनाये पेपर क्राफ्ट की रक्षा कैसे करें तो मैं आपकी सहायता करूंगी। आज के समय में घर पर पेपर क्राफ्ट बनाना लोगों की पहली पसंद है। ऐसे में मेहनत और शिद्दत से बना पेपर क्राफ्ट अगर ख़राब हो जाये तो खासा परेशानी होती है।

मैंने खुद 61 ऐसे तरीके अपनाएं हैं, जो मेरे बनाये पेपर क्राफ्ट की रक्षा करने में पूरी तरह से कारगर साबित हुए। इन तरीकों से मेरे क्राफ्ट आर्टिकल्स की उम्र 5-7 साल बनी हुई है। यह सभी तरीके मेरे अनुभव पर आधारित हैं। 

इसलिए अगर आप भी पेपर क्राफ्ट करते हैं तो आपको ये तरीके ज़रूर जानने चाहिए। मुझे विश्वास है कि मेरे तरीके जानकर पेपर क्राफ्ट कहाँ रखें, पेपर क्राफ्ट डैमेज को कैसे रोकें और पेपर क्राफ्ट की रक्षा कैसे करें- जैसे सवालों में आप नहीं फसेंगे।

घर पर बनाये पेपर क्राफ्ट की रक्षा कैसे करें

घर पर बनाये पेपर क्राफ्ट की रक्षा कैसे करें- आइये जानें

घर पर बनाये पेपर क्राफ्ट की रक्षा कैसे करें – इसके लिए अब आपको परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है। मैं लाई हूँ सिंपल और यूज़फुल आइडियाज़, जिन्हें जानकर आप भी अपने आर्टिकल्स सुरक्षित रख पाएंगे। 

एक आर्टिस्ट के लिए केवल आर्टिकल बनाना चैलेंजिंग नहीं होता बल्कि उसे संभाल कर रखना उससे ज़्यादा ज़रूरी होता है। 5-7 वर्षों में न तो मेरे बनाये आर्टिकल्स में कोई कमी आई और न ही इन पर दोबारा मेहनत करनी पड़ी।  

अपने इस ब्लॉग में मैंने सभी तरीकों को तीन भागों में बांटा है- पेपर क्राफ्ट बनाते समय क्या सावधानियां रखनी चाहिए, पेपर क्राफ्ट तैयार होने के बाद ध्यान रखने योग्य बातें और डिस्प्ले में रखे पेपर क्राफ्ट को कैसे सुरक्षित रखें।

पेपर क्राफ्ट बनाते समय किन बातों का ध्यान रखें ? 

पेपर क्राफ्ट बनाते समय कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। यदि आप इनका ध्यान रखेंगे तो आपके पेपर क्राफ्ट सुरक्षित रहेंगे। 

मैंने सभी तरीकों को पहले सारणी में प्रस्तुत किया है। उसके बाद हर एक पॉइंट को विस्तार से समझाया है। जिससे आपको अच्छे से समझ आ जाये कि घर पर बनाये पेपर क्राफ्ट की रक्षा कैसे करें। सभी सावधानियां निम्नलिखित हैं- 

 पेपर क्राफ्ट बनाते समय क्या सावधानियां रखनी चाहिए ?

1. आर्टिकल की ज़रुरत के हिसाब से पेपर्स चुनें।
2. शुरुआत में छोटा आइटम बनाये।
3. पेपर्स को कभी भी मोड़कर न रखें।
4. बिना मार्किंग के कटिंग न करें। 
5. मार्किंग के लिए पेंसिल चुनें।
6. स्मूथ और साफ़ रबर का इस्तेमाल करें।
7. पेपर कटिंग के लिए शार्प टूल का उपयोग करें।
8. कागज़ पर टेप लगाने से बचें।
9. आलपिन्स का इस्तेमाल न करें।
10. डिफरेंट टेक्सचर देने के लिए क्रेयॉन्स और पेंसिल कलर्स का उपयोग करें। 
11. आर्टिकल का साइज़ हमेशा सामान्य स्तर का होना चाहिए।
12. आर्टिकल पार्ट्स को सही से जुड़ने का समय दें।
13. ऐसे ग्लू का इस्तेमाल करें, जिससे कागज़ पर धब्बे न पड़ें।
14. सस्ते पेपर को इस्तेमाल कर क्वालिटी से कोम्प्रोमाईज़ ना करें।
15. जेल पेन और स्केच की इंक फैलती है, इसलिए इनके इस्तेमाल से बचे।
16. पेपर क्राफ्ट बनाने का सामान हमेशा एक ही जगह रखें।
17. अपने क्राफ्ट मैटेरियल्स को कभी-भी टूटे हुए डिब्बे में न रखें।
18. क्राफ्ट मटेरियल को खुले डिब्बे में रखने से बचें।
19. पेपर क्राफ्ट पर आवश्यकता से अधिक सजावटी सामान ना लगाएं।
20. आर्टिकल्स में इस्तेमाल होने वाले पेपर्स का रंग, बैकग्राउंड जैसा नहीं होना चाहिए।
21. हमेशा ब्राइट कलर्स का इस्तेमाल करें, जिससे आपका आर्टिकल दूर से दिखे।
22. पेपर क्राफ्ट की बनावट ऐसी होनी चाहिए, जिसकी सुरक्षा करना आसान हो।
23. अपने आर्टिकल्स को बनाने में बच्चों को शामिल करना ना भूलें।
24. पेपर क्राफ्ट हमेशा ऐसा बनाना चाहिए, जो रीयूज़ेबल हो।

1. हमेशा क्राफ्ट आर्टिकल की ज़रुरत के हिसाब से पेपर्स चुनें। 

जिस प्रकार का आर्टिकल बनाना हो उसी के हिसाब से पेपर्स चुनने चाहिए। जहाँ कार्डस्टॉक पेपर की ज़रूरत हो वहां वेलम पेपर इस्तेमाल करने से आर्टिकल कभी भी सही नहीं बन पायेगा। 

यह बदलाव आपके आर्टिकल्स को पूरी तरह बदल देगा। इसलिए लक्ष्य के हिसाब से पेपर्स चुनें। पेपर्स के अलग-अलग प्रकारों के बारे में जानने के लिए आप मेरा दूसरा ब्लॉग ‘घर पर फूल बनाने के लिए कौन सा कागज़ चाहिए’ पढ़ सकते हैं।  

2. यदि आप शुरूआती दौर में हैं तो पहले छोटा आर्टिकल बनाये।   

शुरुआत हमेशा छोटा आर्टिकल बनाने से करनी चाहिए। इससे यदि आपका आर्टिकल खराब भी होता है तो आपकी मेहनत और सामान कम मात्रा में इस्तेमाल होंगे। उसके बाद आप अपनी पसंद के हिसाब से बड़ा आर्टिकल बना सकतें हैं।

आपकी प्रैक्टिस भी हो जाएगी और आपके कलेक्शन में एक जैसे दो अलग-अलग साइज़ के आर्टिकल्स हो जायेंगे।

3. पेपर क्राफ्ट बनाने में इस्तेमाल होने वाले पेपर्स को कभी भी मोड़कर न रखें।

यदि आपको भी मेरी तरह पेपर क्राफ्टिंग से प्यार है तो सामान को हमेशा संभाल के रखें। पेपर क्राफ्ट में सबसे मुख्य है- पेपर्स । इसलिये पेपर्स को कभी भी मोड़ कर नहीं रखना चाहिए। अगर इन पर सिलवटें पढ़ जाएँगी तो कभी भी उत्कृष्ट प्रोडक्ट नहीं बन पायेगा।

4. पेपर कटिंग करने से पहले हमेशा मार्किंग करनी चाहिए।

यदि आपने पेपर क्राफ्ट कुछ समय पहले ही शुरू किया है तो बिना मार्किंग के कटिंग मत कीजिये। यह नुकसान अधिकतर लोगों को महसूस नहीं होता लेकिन वास्तविकता में ये काफी खर्चीला है। इससे आपका समय और सामान दोनों का नुकसान होता है।

मार्किंग करने से आप सटीक परिमाप ले पायंगे और आपका एक्स्ट्रा पेपर भी खराब नहीं होगा।

5. मार्किंग करने के लिए हमेशा पेंसिल से शुरुआत करनी चाहिए। 

मार्किंग करते समय याद रखें कि आपको अपना हाथ हल्का रखना है। अगर आप गहरी मार्किंग करेंगे तो जितनी गलतियाँ होंगी, उतने ही मार्क्स पेपर पर उभर कर आएंगे।

हल्के हाथ से मार्किंग करने पर आपको उपयुक्त संरचना मिलेगी और आपका आर्टिकल भी खराब नहीं होगा। इस कार्य के लिए आप अप्सरा और नटराज की कच्ची पेंसिल चुन सकते हैं।

6. स्मूथ और साफ़ रबर का इस्तेमाल करें, जिससे कागज़ ना फ़टे। 

ऐसी रबर का इस्तेमाल करें, जिससे आसानी से पेंसिल के निशान हट जाये। रबर का इस्तेमाल बार-बार करने से पेपर कमज़ोर हो जाता है और फटने की स्तिथि में पहुँच जाता है। इसलिए उच्च गुणवत्ता वाली रबर का इस्तेमाल करना बहुत ज़रूरी है। इसके लिए आप अप्सरा और नटराज की रबर चुन सकते हैं।

7. पेपर कटिंग के लिए शार्प टूल का उपयोग करें।

पेपर क्राफ्ट में कटिंग जितनी अच्छी होगी, आर्टिकल उतना ही बढ़िया बनता है। कटिंग करते समय कोशिश करनी चाहिए कि पेपर कम-से-कम खराब हो। कटिंग करने के लिए आप क्राफ्ट कैंची (CRAFT SCISSORS) और पेपर कटर (PAPER CUTTER) का इस्तेमाल कर सकतें हैं।

8. कागज़ पर टेप लगाने से आर्टिकल में बदलाव की सम्भावना कम हो जाती है।  

पेपर क्राफ्ट में टेप का इस्तेमाल करने से आर्टिकल की उम्र कम हो जाती है। आप जब भी इसमें सुधार करने की या बदलाव करने की कोशिश करेंगे तो यह पेपर को फाड़ देगा। टेप पर धूल बहुत तेज़ी से चिपकती है।

इस वजह से यह अपने स्थान से कुछ समय में ही हटने लगता है और क्राफ्ट के जोड़ खुलने लगते हैं। इसलिए जहाँ तक हो सके टेप का इस्तेमाल काम-से-काम करें।

9. समय बीतने के साथ आलपिंस पर जंग लग जाती है, इसलिए आलपिन्स इस्तेमाल न करें। 

आलपिन्स में समय बीतने के साथ ही जंग लगनी शुरू हो जाती है। इस जंग से पेपर पर धब्बे पढ़ जाते हैं, जो आपके अच्छे-खासे पेपर क्राफ्ट को बेकार कर सकतें हैं। इसलिए पेपर क्राफ्ट में आलपिंस के इस्तेमाल से बचना चाहिए।

अगर फिर भी आप उपयोग करना चाहतें हैं तो आलपिन्स के स्थान पर प्लास्टिक पिंस का उपयोग कर सकतें हैं। प्लास्टिक पिंस में जंग नहीं लगती, इसलिए इनसे आपके आर्टिकल को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।

10. पेपर क्राफ्ट को डिफरेंट टेक्सचर देने के लिए क्रेयॉन्स और पेंसिल कलर्स का उपयोग बढ़िया रहता है।  

मोम के रंग (CRAYONS) और पेंसिल कलर्स (PENCIL COLORS) फैलते नहीं हैं। दोनों ही प्रकार के रंगों की अपनी अलग चमक होती है, जो आर्टिकल को डिफरेंट टेक्सचर देती हैं।

इनका रंग लम्बे समय के बाद भी समान रहता है। इसलिए पेपर्स को कोई नुकसान नहीं होता और क्राफ्ट आर्टिकल खूबसूरत बना रहता है।

11. आर्टिकल का साइज़ हमेशा सामान्य स्तर का होना चाहिए, न बहुत ज़्यादा और न बहुत कम।     

पेपर क्राफ्ट न तो बहुत बड़ा होना चाहिए और न ही बहुत छोटा। आर्टिकल का साइज़ बहुत बड़ा होने से उसे रखने की समस्या आती है। उसी प्रकार जब आर्टिकल बहुत छोटा होता है तो उसका प्रभाव उतना नहीं रहता। इसलिए आवश्यकता के अनुसार आर्टिकल का आकार निर्धारित करना चाहिए।

12. आर्टिकल पार्ट्स को आपस में सही से जुड़ने का समय दें। 

आर्टिकल बनाते समय ग्लू अच्छे से सूखने दे। बहुत बार जब ग्लू अच्छे से नहीं सूखता तब पेपर क्राफ्ट के पार्ट्स टूट कर गिरने लगते हैं। इसलिए यह बहुत आवश्यक हैं कि ग्लू को सूखने के लिए पूरा समय दिया जाये। 

इससे आपके क्राफ्ट की उम्र लम्बी होगी। पेपर क्राफ्ट में ग्लू स्टिक और फेविकोल का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा रहता है।       

13. हमेशा ऐसे ग्लू का इस्तेमाल करें जिससे कागज़ पर धब्बे न पड़ें

पेपर क्राफ्ट बनाने में कैसे ग्लू का इस्तेमाल करें, यह एक बड़ी समस्या है। क्राफ्ट बनाते समय क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि कुछ सस्ते ग्लू ऐसे भी होते हैं, जो सूखने के बाद पेपर्स पर धब्बे छोड़ते हैं। ऐसे ग्लू से बचे क्योकि यदि आपके क्राफ्ट पर धब्बे रहेंगे तो वह आर्टिकल की खूबसूरती को खराब कर देंगें।

14. सस्ते पेपर को इस्तेमाल कर क्वालिटी से बिल्कुल कोम्प्रोमाईज़ ना करें।

बहुत बार पेपर क्राफ्ट आर्टिस्ट ये गलती करते हैं कि पैसे बचाने के लिए हल्के पेपर्स का इस्तेमाल कर लेते हैं। ऐसा करने से आपको काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

जिनमें से मुख्य हैं- पेपर फोल्डिंग के आसानी से निशान बन जाना, पेंसिल के निशान दिखना, मिटाते वक्त पेपर फंटना और दोबारा इस्तेमाल होने की कम क्षमता होना आदि।

15. समय के साथ जेल पेन और स्केच की इंक फैलने लगती है, इसलिए पेपर क्राफ्ट में इन दोनों के इस्तेमाल से बचे। 

जेल पेन और स्केच कलर समय बीतने क साथ पेपर पर फैलने लगते हैं। जैसे ही पेपर थोड़ी सी नमी सोख्ता है, इनकी इंक पूरे पेपर को खराब कर देती है। आर्टिकल पर धब्बे पड़ने लगते हैं, जो दिन-ब-दिन बड़े होते जातें हैं।

वैकल्पिक तौर पर आप परमानेंट मार्कर (PERMANENT MARKER) का इस्तेमाल कर सकतें हैं। ये लम्बे समय तक स्थाई बना रहता है।

16. पेपर क्राफ्ट बनाने का सामान हमेशा एक ही जगह रखें। 

आर्टिकल बनाते समय सारा समान एक ही जगह होना चाहिए। सामान एक स्थान पर रखने से मैनजमेंट अच्छे से हो पता है। ऐसा करने से आपका समय और आपकी मेहनत दोनों बचेंगे।

17. अपने क्राफ्ट मैटेरियल्स को कभी-भी टूटे हुए डिब्बे में न रखें। 

कभी भी अपने पेपर क्राफ्ट को टूटे बॉक्सेस में नहीं रखना चाहिए। इससे आप भ्र्म में रहेंगे कि आपका आर्टिकल सुरक्षित है लेकिन ऐसा होगा नहीं। चूहे और छोटे कीड़े उसे अपना घर बना लेंगे और गन्दगी दिन-ब-दिन बढ़ती जाएगी I आपको पता भी नहीं चलेगा और आपका पूरा आर्टिकल बेकार हो जायेगा।  

18. पेपर क्राफ्ट मटेरियल को खुले डिब्बे में रखने से बचें।

कोई भी क्राफ्ट आइटम खुले बॉक्सेस में कभी न रखें।  इससे कोई फायदा नहीं होगा। सारा दिन आपके क्राफ्ट मैटेरियल्स में धूल जाती रहेगी, जो पेपर्स को गन्दा करेगी। कभी भी खुले डिब्बे में सामान रखने की गलती न करें।  

19. पेपर क्राफ्ट को खूबसूरत बनाने के लिए आवश्यकता से अधिक सजावटी सामान ना लगाएं।   

पेपर क्राफ्ट बनाने में बहुत बार ज़रुरत से ज़्यादा सामान उपयोग कर लिया जाता है। अधिकतर लोग क्राफ्ट को सजाने में उसमें इतने डेकोरेटिव एलिमेंट्स (जैसे- लैस और मोती) जोड़ देते हैं कि उसे दोबारा उपयोग नहीं किया जा सकता। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो अब से ऐसा न करें।

ऐसा करने से आपके एलिमेंट्स खराब होते हैं और पेपर का भी पूरा इस्तेमाल नहीं हो पता। जब आप पेपर क्राफ्ट कर रहे हों तो हमेशा ध्यान रखें कि क्राफ्ट को पेपर्स से ख़ूबसूरती मिलनी चाहिए। ऐसे पेपर्स को चुनें जिन्हें अलग से सजाना न पड़े। इससे आपकी मेहनत और पैसे दोनों बचेंगें

20. आर्टिकल्स में इस्तेमाल होने वाले पेपर्स का रंग, बैकग्राउंड जैसा नहीं होना चाहिए।

पेपर क्राफ्ट जिस जगह के लिए बनाया जाये, उसके हिसाब से रंगों को चुनना चाहिए। ऐसे रंगों को कभी न चुनें, जो उस स्थान के बैकग्राउंड कलर के समान हों। इससे आपका आर्टिकल उन रंगों के बीच छिप जायेगा और आपकी मेहनत पूरी तरह से खराब हो जाएगी।

21. हमेशा ब्राइट कलर्स का इस्तेमाल करें, जिससे आपका आर्टिकल दूर से दिखे।     

पेपर कलर चुनते समय ध्यान रखें कि आर्टिकल कलर, बैकग्राउंड कलर्स के कंट्रास्ट (CONTRAST) या कम्प्लीमेंटरी (COMPLIMENTARY) हो। इससे आपके आर्टिकल के साथ-साथ उस जगह की खूबसूरती भी बढ़ेगी।

चमकीले रंगों (BRIGHT COLORS) को चुनने का मतलब ये नहीं है कि आप भड़किले रंगों का इस्तेमाल करेंगे। बिल्कुल नहीं, ऐसा सोचियेगा भी मत। चमकीले रंगों से मेरा मतलब खिलते रंगों से है, जिन्हें देखते ही लोग आपके आर्टिकल की तरफ आकर्षित हों।

22. पेपर क्राफ्ट की बनावट ऐसी होनी चाहिए, जिसकी सुरक्षा करना आसान हो।

पेपर क्राफ्ट चाहें साधारण हो या फिर जटिल रचना वाला हो, उसे ऐसा बनाये कि संभाल कर रखना आसान हो। बहुत कम ऐसा होता है, जब पूरा पेपर क्राफ्ट एक दिन में तैयार हो जाये। ऐसे में आधा अधूरा आर्टिकल कही पर भी रख देना रिस्की हो सकता है।

इसलिए यह बहुत ज़रूरी है कि पेपर क्राफ्ट को घर में रखने के लिए उपर्युक्त स्थान हो।

23. अपने आर्टिकल्स को बनाने में बच्चों को शामिल करना ना भूलें। 

बच्चे क्राफ्ट आर्टिकल्स के प्रति खासा उत्साहित रहते हैं। कभी-कभी ये बात क्राफ्ट बनाने वालों के लिए समस्या बन जाती है। मेरा मानना है कि बच्चे सबसे अच्छा विश्लेषण (ANALYSE) करते हैं। उनके मन बहुत साफ़ होते हैं, इसलिए वो अपनी पसंद-नापसंद बता देते हैं।

अगर आप अपने क्राफ्ट आइटम्स खुद आगे बढ़कर उन्हें दिखाएँगे तो ज़्यादा बेहतर रहेगा। इससे वे अभिप्रेरित (MOTIVATED) रहेंगे और क्राफ्ट में रूचि लेंगे।

24. पेपर क्राफ्ट हमेशा ऐसा बनाना चाहिए जो रीयूज़ेबल हो।

पेपरक्राफ्ट ऐसे आइडिआज़ से बनाए कि आप उस मटेरियल को एक से ज़्यादा बार इस्तेमाल कर सकें। कभी भी ऐसा आर्टिकल बनाना चाहिए, जिसे दोबारा इस्तेमाल न किया जा सके। भले ही पूरा आर्टिकल ना सही लेकिन कम-से-कम कुछ हिस्सा ज़रूर ऐसा होना चाहिए। जिसको नए आर्टिकल बनाने में उपयोग किया जा सके।  

घर पर बनाये पेपर क्राफ्ट की रक्षा कैसे करें ?

घर पर बनाये पेपर क्राफ्ट की रक्षा कैसे करें, इसके लिए ये जानना बहुत आवश्यक है कि आर्टिकल तैयार होने के बाद उसका ख्याल कैसे रखना है। 

मैंने सभी तरीकों को पहले सारणी में प्रस्तुत किया है। उसके बाद हर एक पॉइंट को विस्तार से समझाया है। जिससे आपको अच्छे से समझ आ जाये कि घर पर बनाये पेपर क्राफ्ट की रक्षा कैसे करें। सभी सावधानियां निम्नलिखित हैं- 

 पेपर क्राफ्ट तैयार होने के बाद किन बातों का ख्याल रखें ? 

1. आर्टिकल्स को एक-दूसरे के इतना पास न रखें कि आर्टिकल पार्ट्स खराब होने लगें।
2. आर्टिकल्स को एक के ऊपर एक न रखें, अचानक उठाने पर फटने के चांसेस रहते हैं।
3. तैयार पेपर क्राफ्ट को प्लास्टिक बॉक्स में सुरक्षित रखें।
4. बने हुए पेपर क्राफ्ट को कार्डबोर्ड बॉक्स में रखना एक अच्छा विकल्प है।
5. जिस बॉक्स में पेपर क्राफ्ट आर्टिकल्स हों, उसे सीलन वाली जगह से दूर रखें।
6. अपने आर्टिकल्स को बॉक्सेस में वर्गीकृत करके रखें।
7. पेपर क्राफ्ट को गंदे हाथों से न पकड़ें।
8. आर्टिकल छोटा हो या बड़ा, ध्यान रखें कि उस पर धब्बे न पड़े।
9. पेपर क्राफ्ट को पके हुए खाद्य पदार्थों से बचा के रखें।
10. पेपर क्राफ्ट को घर में ऐसी जगह रखें, जहाँ से उसे बार-बार हटाना न पड़े।
11. नया आर्टिकल बनाने के लिए पुराने पेपर क्राफ्ट पर निर्भर ना रहें।
12. पेपर क्राफ्ट को सार्वजानिक जगह पर ना रखे।
13. अपने बनाये सभी आर्टिकल्स एक साथ डिस्प्ले में ना रखें।

25. कभी भी आर्टिकल्स को एक-दूसरे के इतना पास न रखें कि आर्टिकल के पार्ट्स खराब होने लगें।

बने हुए आर्टिकल्स को एक ही स्थान पर रखना चाहिए। इन्हें रखते समय ये याद रखें कि इनमें उचित दूरी बनी रहे। कभी भी एक-दूसरे से इतना सटा कर नहीं रखना चाहिए कि आर्टिकल्स आपस में टकराएं। ऐसा करने से आर्टिकल्स की हिस्से रगड़ते हैं और एक-दूसरे को खराब कर देते हैं।

26. आर्टिकल्स को एक के ऊपर एक न रखें, इससे अचानक में उठाने पर फंटने के चांसेस रहते हैं।

आर्टिकल्स को जब रखना हो तो कभी भी एक के ऊपर एक न रखें। बहुत बार जल्दबाज़ी में आर्टिकल उठाने पर फट जाते हैंया उनके हिस्से टूट जाते हैं। जिससे आपकी मेहनत और क्रिएटिविटी (CREATIVITY) दोनों खराब हो जाती है।  

27. तैयार पेपर क्राफ्ट को प्लास्टिक बॉक्स में सुरक्षित रखें। 

पेपर क्राफ्ट रखने के लिए प्लास्टिक बॉक्स एक अच्छा विकल्प है। इनमें आर्टिकल्स रखने से सीलन नहीं आती और साथ ही धूल से भी बचे रहते हैं। बॉक्स हमेशा साइज़ में बड़ा होना चाहिए, जिससे क्राफ्ट आराम से रख जाये।

28. बने हुए पेपर क्राफ्ट को कार्डबोर्ड बॉक्स में रखना एक अच्छा विकल्प है। 

पेपर क्राफ्ट रखने के लिए आप इनका भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये मज़बूत होते है। आर्टिकल्स को बाहरी नुक्सान से बचाये रखतें हैं।

29. जिस बॉक्स में पेपर क्राफ्ट आर्टिकल्स हों, उसे सीलन वाली जगह से दूर रखें।   

सीलन वाली जगह पर यदि आप कार्डबोर्ड बॉक्सेस रखते हैं तो बॉक्स खराब होने लगेंगे।जिसका सीधा असर आपके पेपर क्राफ्ट आर्टिकल्स पर होगा। सीलन धीरे-धीरे बॉक्स से आर्टिकल्स में पहुंच जायेगी और उसे पूरी तरह बर्बाद कर देगी।

30. अपने आर्टिकल्स को बॉक्सेस में वर्गीकृत करके रखें।

आप जो भी क्राफ्ट तैयार करते हैं, उसे हमेशा बॉक्स में श्रेणियों में बाँट के रखें। ऐसा करने से आपका समय और  आपकी मेहनत बचेगी। साथ-ही-साथ सामान की उपलब्धता भी आसान हो जाएगी।  

31. अपने पेपर क्राफ्ट को गंदे हाथों से न पकड़ें। 

आपका क्राफ्ट आर्टिकल, बहुत ख़ास है क्योकि आपकी कई दिनों की मेहनत और समय इस पर जाता है। इसलिए कभी भी गंदे हांथों से उठाने की गलती न करें। इससे आपकी सारी मेहनत और मटेरियल खराब हो जायेगा।  

32. आर्टिकल छोटा हो या बड़ा, ध्यान रखें कि उस पर धब्बे न पड़े।

पेपर क्राफ्ट बनाते समय पूरी कोशिश करें कि पेपर्स पर किसी भी प्रकार का धब्बा न पड़े। धब्बों से आर्टिकल खराब दिखता है। आपकी कड़ी मेहनत के बाद भी वो उतना खूबसूरत नहीं लगता, जितना उसे होना चाहिए।

33. पेपर क्राफ्ट को पके हुए खाद्य पदार्थों से बचा के रखें।  

बहुत बार लोग बना हुए खाने का सामान व और स्नैक्स (SNACKS) क्राफ्ट आइटम्स पर रख देते हैं। आप इस गलती को बिल्कुल न दोहराएं। यह आपके बने-बनाये खूबसूरत आर्टिकल की सूरत ही बदल देगा।

34. पेपर क्राफ्ट को घर में ऐसी जगह रखें, जहाँ से उसे बार-बार हटाना न पड़े।

मेहनत से बनाये क्राफ्ट आइटम को कभी भी ऐसी जगह नहीं रखना चाहिए, जहाँ से उसे बार-बार हटाना पड़े। यदि ऐसा हुआ तो आप जल्द ही अपने आइटम से परेशान हो जायेंगे। इसलिए हमेशा ऐसी जगह रखें जहाँ से आपको उसे लम्बे समय तक हटाना न पड़े।  

35. नया आर्टिकल बनाने के लिए पुराने पेपर क्राफ्ट पर निर्भर ना रहें।  

अगर समय बीतने के साथ आपको लगता है कि आपके पेपर क्राफ्ट में सुधार की आवश्यकता है। आप आर्टिकल में कुछ अच्छा जोड़ना चाहतें हैं तो उससे पहले खुद से कुछ प्रश्न ज़रूर पूछें। जैसे- क्या सच में आर्टिकल में कुछ जोड़ना सही रहेगा, क्या आर्टिकल को इसकी ज़रुरत है और क्या जोड़ने के बाद ये पहले से बेहतर हो जायेगा ?

यदि इन सभी प्रश्नों के उत्तर हाँ है तो बेहिचक आप परिवर्तन कर सकतें है।

36. पेपर क्राफ्ट को सार्वजानिक जगह पर ना रखे।

घर के ऐसे कोने में पेपर क्राफ्ट न रखें, जहाँ पर लोगों की चहल-कदमी सबसे अधिक हो। ऐसी जगह रखने से आपका सारा ध्यान अपने आर्टिकल पर रहेगा। इससे आपके दिन का काफी समय बेकार होगा और अन्य काम भी नहीं कर पायंगे। सार्वजानिक जगह पर आपका आर्टिकल खराब होने के सबसे अधिक चान्सेस रहतें हैं।  

37. अपने बनाये सभी आर्टिकल्स एक साथ डिस्प्ले में ना रखें।

यदि आप बहुत सारे पेपर क्राफ्ट बनाते हैं तो कभी भी उन सभी को डिस्प्ले में एक साथ नहीं रखना चाहिए। जब आप एक-एक करके आर्टिकल्स रखतें हैं तो फ्रेशनेस बनी रहती है। आपके प्रशंसकों को भी अलग-अलग आर्टिकल्स देखने को मिलते है। साथ ही घर का लुक पुराना नहीं लगता।

डिस्प्ले में रखे पेपर क्राफ्ट की रक्षा कैसे करें ?

सब अपने हैं इसलिए घर पर बनाये पेपर क्राफ्ट की रक्षा कैसे करें- ये बात आपको परेशन कर सकती है। ज़ाहिर है डिस्प्ले में रखने के बाद आपका पूरा नियंत्रण नहीं रहता क्योंकि संकोचवश आप कुछ कह नहीं पाते। ऐसे समय में मेरे अपनाये तरीके आपके बहुत काम आएंगे।

मैंने सभी तरीकों को पहले सारणी में प्रस्तुत किया है। उसके बाद हर एक पॉइंट को विस्तार से समझाया है। जिससे आपको अच्छे से समझ आ जाये कि घर पर बनाये पेपर क्राफ्ट की रक्षा कैसे करें। सभी सावधानियां निम्नलिखित हैं- 

 डिस्प्ले में रखे पेपर क्राफ्ट को कैसे सुरक्षित रखें ?

1. पेपर क्राफ्ट ऐसी जगह रखें कि उन पर किसी अन्य वस्तु का वज़न न पड़े।
2. पेपर क्राफ्ट को ऐसी जगह रखना चाहिए जहां कम-से-कम धूल आती हो।
3. अपने क्राफ्ट वर्क को ऐसी जगह न रखें जहां पानी आता हो।
4. किचन से निकलने वाले धुएं और तेल की बूंदे आपके आर्टिकल को नुकसान पंहुचा सकतीं हैं।
5. पेपर क्राफ्ट को ऐसी जगह न रखें जहाँ सारा दिन उसपर धूप पड़े।
6. ज़रुरत से ज़्यादा हवा आर्टिकल का रूप बदल देगी, इसलिए उसे खुले में न रखें।
7. कोई भी ऑयली रिसोर्स पेपर्स पर बहुत तेज़ी से धब्बे छोड़ता है, इनसे उचित दूरी बनाएं।
8. आग सबसे बड़ी दुश्मन है, इसलिए छोटी-सी चिंगारी भी आर्टिकल के पास नहीं होनी चाहिए।
9. आर्टिकल को ऐसी जगह ना टांगें, जहाँ कीड़ें अधिक तादाद में आते हो।
10. मकड़ियों के जाले आपके पेपर क्राफ्ट को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं, इनसे बचाएँ।
11. समय-समय पर पेपर क्राफ्ट की धूल साफ़ करे, इसे जमने ना दें।
12. आर्टिकल साफ़ करने के लिए गीले कपड़े का इस्तेमाल ना करें।
13. पेपर क्राफ्ट की सफाई करने के लिए पेंटिंग ब्रश सबसे उपयुक्त रहता है।
14. अगर किसी को अपना आर्टिकल हाथ में देते हैं, ऐसे में कोशिश करें कि हाथ गीले न हों।
15. अगर आपके पास पेट्स हैं तो उनकी पहुँच से पेपर क्राफ्ट को बचा के रखें।
16. आर्टिकल्स को उचित ऊंचाई पर लगाएं, जिससे उसकी सफाई करने में दिक्कत ना हो
17. अगर आर्टिकल  टांगने के लिए बनाया है तो उसे पहली बार में ही मज़बूती से टांगें।
18. पेपर क्राफ्ट को टांगने के लिए हल्के धागे का इस्तेमाल करें।
19. अगर आर्टिकल रखने के हिसाब से बना है तो आधार बनाकर रखें, जैसे-बास्केट।
20. पेपर क्राफ्ट को बहरी नुकसान से बचाने के लिए, कवर करके रखें।
21. पेपर क्राफ्ट को शीशे की अलमारी में रखना सबसे अच्छा रहता है।
22. समय-समय पर अपने पेपर क्राफ्ट को चेक करते रहे।
23. एक समयांतराल के बाद नया आर्टिकल बनाएं।
24. अलग-अलग तरह का पेपर क्राफ्ट करने के लिए अभिप्रेरित रहें।

38. पेपर क्राफ्ट आर्टिकल को हमेशा ऐसी जगह रखें कि उन पर किसी अन्य वस्तु का वज़न न पड़े।

पेपर क्राफ्ट हल्केऔर नाज़ुक होते हैं। इन पर किसी भी प्रकार से वजन पड़ता है तो यह खराब हो जाते हैं। इसलिए इन्हें हमेशा ऐसी जगह रखना चाहिए, जहाँ ये अतिरिक्त वज़न से बचे रहे।  

39. पेपर क्राफ्ट को हमेशा ऐसी जगह रखना चाहिए जहां कम-से-कम धूल आती हो।  

ज़्यादा धूल किसी भी पेपर क्राफ्ट के लिए अच्छी नहीं रहती। इससे आर्टिकल्स पर धब्बे आने लगते हैं और रंग दबने लगता है। ये आर्टिकल को पुराना कर देता है और साथ ही उसकी उम्र घटा देता है।

40. अपने क्राफ्ट वर्क को ऐसी जगह न रखें जहां पानी आता हो।

पानी की कुछ ही बूँदें आपके पेपर क्राफ्ट को पूरी तरह से बर्बाद कर सकती हैं। इसलिए अपना पेपर क्राफ्ट कभी ऐसी जगह पर न रखें, जहाँ थोड़ा सा भी पानी आता हो। वरना आपकी मेहनत के साथ-साथ आर्टिकल भी खराब हो जायेगा।

41. किचन से निकलने वाले धुएं और तेल की बूंदे आपके आर्टिकल को नुकसान पंहुचा सकतीं हैं। 

किचन से निकले धुएं और ऑयली ड्रॉप्लेट्स (OILY DROPLETS) से क्राफ्ट बहुत जल्दी खराब होते है। यह कागज़ पर चिपक जाते हैं और धूल को अपनी तरफ खींचते हैं। इसलिए हमेशा कोशिश कीजिये कि अपना आर्टिकल ऐसी जगह रखें, जहाँ किचन का धुंआ न पहुंचे।

42. पेपर क्राफ्ट को ऐसी जगह न रखें जहाँ सारा दिन उसपर धूप पड़े। 

अगर क्राफ्ट आर्टिकल पर सारा दिन धूप पड़ेगी तो पेपर के रंग फीके पड़ने लगेंगे। इसलिए हमेशा ऐसी जगह रखें जहाँ धूप-छावं रहती हो।

43. ज़रुरत से ज़्यादा हवा आर्टिकल का रूप बदल देगी, इसलिए उसे खुले में न रखें। 

खुले में आर्टिकल्स रखने से उनकी सुरक्षा अधिक करनी पड़ती है। हवा, पानी, धूप, धूल, छोटे कीड़े -देखते ही देखते आर्टिकल को पूरी तरह खराब कर देते हैं। इसलिए आर्टिकल को कभी भी खुली जगह में नहीं रखना चाहिए।

44. कोई भी ऑयली रिसोर्स पेपर्स पर बहुत तेज़ी से धब्बे छोड़ता है, इनसे उचित दूरी बनाएं।  

पेपर क्राफ्ट को हमेशा ऑयली रिसोर्सेज से बचा के रखना चाहिए। ज़रा-सा भी तेल इसे हानि पहुंचता है। ऑयली स्पॉट्स (OILY SPOTS) कभी नहीं छूटते हैं , इसलिए इसका विशेष ध्यान रखें।   

45. पेपर्स के लिए आग सबसे बड़ी दुश्मन है, इसलिए छोटी-सी चिंगारी भी आर्टिकल के पास नहीं होनी चाहिए। 

पेपर क्राफ्ट को ऐसी जगह कभी न रखें, जहाँ पर आग आस-पास हो। कागज़ आग को बहुत दूर से ही पकड़ लेता है। एक भी चिंगारी आपके बनाये पूरे पेपर क्राफ्ट को पल भर में बर्बाद कर सकती है। इसलिए पेपर क्राफ्ट को डिस्प्ले में रखते समय इस बात पर विशेष ध्यान दे।  

46. आर्टिकल को ऐसी जगह ना टांगें, जहाँ कीड़ें अधिक तादाद में आते हो।

छोटे-छोटे कीड़े क्राफ्ट आइटम्स को गन्दा कर देते हैं। इसलिए जब भी इन्हें टांगें तो इसका ध्यान रखें कि ऐसी जगह हो, जहाँ पर कीड़े कम आते हों।  

47. मकड़ियों के जाले आपके पेपर क्राफ्ट को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं, इनसे बचाएँ।

कभी भी अपने पेपर क्राफ्ट को घर के ऐसे किसी कोने में ना रखें जहाँ मकड़ियां जाल बनाती हो। ऐसा हुआ तो आपका खूबसूरत क्राफ्ट आर्टिकल जल्द ही इनका घर बन जायेगा।  

48. समय-समय पर पेपर क्राफ्ट की धूल साफ़ करे, इसे जमने ना दें।

आपका आर्टिकल चाहें घर के किसी भी कोने में रखा हो, टाइम बीतने के साथ उस पर धूल जमेगी। इस धूल को समय-समय पर साफ़ करते रहना चाहिए। यदि ये ज़रुरत से ज़्यादा हो जाती है तो आर्टिकल पर धब्बे पढ़ जाते हैं।

49. पेपर क्राफ्ट साफ़ करने के लिए गीले कपड़े का इस्तेमाल ना करें।

क्राफ्ट आइटम्स को कभी भी गीले कपड़े से नहीं पोंछना चाहिए। ऐसा करने से आर्टिकल के पेपर्स नमी सोख लेते हैं। यह नमी आपके पेपर क्राफ्ट के लिए बिल्कुल भी लाभदायक नहीं होती। धीरे-धीरे ये पेपर्स को गाला देती है, जो कि किसी भी आर्टिकल के लिए बड़ा नुकसान है।

50. पेपर क्राफ्ट की सफाई करने के लिए पेंटिंग ब्रश सबसे उपयुक्त रहता है।

क्राफ्ट आइटम्स साफ़ करने के लिए हमेशा ब्रश का इस्तेमाल करे। पेंटिंग ब्रश पतले और मुलायम होते हैं। इनसे पेपर्स को कोई नुकसान नहीं पहुँचता। बल्कि ये छोटी से छोटी जगह में आई धूल को आसानी से निकाल देते हैं।  

51. अगर किसी को अपना आर्टिकल हाथ में देते हैं, ऐसे में कोशिश करें कि हाथ गीले न हों।  

आपका गीला हाथ आर्टिकल के जिस भी हिस्से पर लगेगा, उसे खराब कर देगा। इसलिए यह हमेशा याद रखें कि कभी भी इसे गीले हांथों से न पकड़ें। यह छोटी-सी गलती आपका बड़ा नुकसान कर सकती है।

52. अगर आपके पास पेट्स हैं तो उनकी पहुँच से पेपर क्राफ्ट को बचा के रखें।

जिन घरों में पालतू पशु होते हैं, वहां पेपर क्राफ्ट का अतिरिक्त ध्यान रखना पड़ता है। पेट्स छोटे बच्चों के ही समान मासूम होते हैं। इसलिए वे बेहिचक आपके क्राफ्ट आर्टिकल को खराब कर सकतें हैं।  

53. आर्टिकल्स को उचित ऊंचाई पर लगाएं, जिससे उसकी सफाई करने में दिक्कत ना हो

टांगने वाले आर्टिकल्स को उचित ऊंचाई पर लगाना चाहिए। बहुत अधिक ऊँचाई पर होगा तो पूरा नहीं दिखेगा और अगर ज़्यादा नीचे होगा तो लोग उसमे हाथ मरे बिना मानेंगे नहीं। ज़ाहिर है हर इंसान आर्ट एंड क्राफ्ट की तरफ तेज़ी से आकर्षित होता है।

ऐसे में आपका उन्हें रोकना सही नहीं रहेगा। इसलिए आर्टिकल टांगते समय इन दोनों ही बातों का ध्यान रखना चाहिए।    

54. अगर आपने पेपर क्राफ्ट टांगने के लिए बनाया है तो उसे पहली बार में ही मज़बूती से टांगें।

टांगने के लिए बनाये गए पेपर क्राफ्ट में हमेशा इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि उसे पहली बार में ही मज़बूती से टांगा जाये। यदि आर्टिकल मज़बूती से नहीं टंगा होगा तो कुछ समय बाद वज़न के कारण गिर जायेगा। बार-बार आर्टिकल गिरने से उसके हिस्से अलग हो जायँगे और आपकी सारी मेहनत खराब हो जाएगी।   

55. पेपर क्राफ्ट को टांगने के लिए हल्के धागे का इस्तेमाल करें।

पेपर क्राफ्ट आर्टिकल्स को टांगने के लिए हमेशा हल्के धागे का उपयोग करना चाहिए। मेटल वायर भी एक बढ़िया विकल्प है, ये अधिक मज़बूत होती है। आप जिस भी चीज़ से पपएर क्राफ्ट को टांगें, वो हलकी होनी चाहिए। जितनी हल्की वायर होगी, पेपर क्राफ्ट के फंटने के चान्सेस उतने ही कम हो जायँगे।  

56. अगर आर्टिकल रखने के हिसाब से बना है तो आधार बनाकर रखें, जैसे-बास्केट। 

अगर आपका आर्टिकल रखने के लिए बना है तो उसे ऐसे ही कही भी मत रखिये। अगर आप उसे यूँ ही रख देंगे तो वो बहुत आम-सी चीज़ बन जाएगी। अपने काम की थोड़ी परवाह कीजिये और अपने बनाये आर्टिकल से प्यार जताइए।

उन्हें कभी भी अकेला न रखें बल्कि किसी-न-किसी चीज़, (जैसे-बास्केट और बॉक्स ) में रखें। इससे वो अलग से दिखेंगे और उन्हें सबकी अटेंशन मिलेगी।  

57. पेपर क्राफ्ट को बहरी नुकसान से बचाने के लिए, कवर करके रखें।   

गिफ्ट रैपिंग शीट या ट्रांसपेरेंट शीट से कवर करके रखने से क्राफ्ट धूल, पानी, कीडे-मकोड़े, मॉइस्चर आदि से बचे रहते हैं। रैपिंग आपके आर्टिकल को हाइलाइट (HIGHLIGHT) करती है और उसे स्पेशल (SPECIAL) बनती है।

58. पेपर क्राफ्ट को शीशे की अलमारी में रखना सबसे अच्छा रहता है।

शीशे की अलमारी किसी भी प्रकार के पेपर क्राफ्ट के लिए सबसे उपयुक्त होती है। इसमें आपके क्राफ्ट आर्टिकल्स बाहरी गतिविधियों से प्राकृतिक रूप से बचे रहतें है। साथ ही साथ किसी व्यक्ति के उठाकर देखने के चान्सेस भी कम हो जातें हैं।  

59. समय-समय पर अपने पेपर क्राफ्ट को चेक करना बहुत ज़रूरी है।

एक बार क्राफ्ट बन जाने के बाद अक्सर लोग उसका ख्याल रखना भूल जाते हैं। इसलिए आपको ऐसा नहीं करना है। आर्टिकल बनाने से ज़्यादा ज़रूरी है, उसे सही सलामत रखना। बनने के बाद समय-समय पर अपना आर्टिकल चेक करते रहे।

इससे यदि उसमे कोई कमी आई होगी तो आपको तुरंत पता चल जाएगी और आपका बड़ा नुकसान होने से बच जायेगा।

60. एक समयांतराल के बाद नया आर्टिकल बनाएं।

एक समय के बाद आर्टिकल से ऊब होने लगती है। इसलिए यह बहुत ज़रूरी है कि समय-समय पर नए क्राफ्ट्स बनाये जाये। इससे आपके पुराने आर्टिकल्स खराब नहीं होंगे। कुछ दिनों के अंतर से आप बदल-बदल कर आर्टिकल डिस्प्ले में रख सकतें हैं।

61. अलग-अलग तरह का पेपर क्राफ्ट करने के लिए अभिप्रेरित रहें। 

इनोवेशन (INNOVATION) करते रहना भी एक कला है। अपने आर्टिकल्स में कुछ-कुछ समय के बाद इनोवेशंस ज़रूर करना चाहिए। इससे आपके आर्टिकल्स में फ्रेशनेस रहेगी और आप भी उनकी तरफ सकारात्मक रहेंगे।  

मुझे विश्वास है कि अब यदि आपसे कोई पूछेगा कि घर पर बनाये पेपर क्राफ्ट की रक्षा कैसे करें- तो आप इन बिंदुओं में से तुरंत कुछ टिप्स बता देंगे। कमेंट सेक्शन में मेरे साथ ज़रूर साझा करें कि आपने किन तरीकों को अपनाया। साथ में यह भी लिखें कि कौन से तरीकों से आपको फायदा हुआ।