Select Page

बहुत बार ये प्रश्न उठता है कि क्या पेपर फोल्डिंग और ओरिगेमी एक ही चीज़ है या एक ही के अलग-अलग नाम ? यदि आप भी ऐसा ही सोचते हैं तो इस धारणा को बदलने का समय आ गया है।

पेपर फोल्डिंग कला में कागज को एक या एक-से-अधिक बार मोड़कर आर्टिकल बनाया जाता है। जबकि दूसरी ओर, ओरिगेमी एक प्रकार की जापानी कला है, जिसमें एक या एक-से-अधिक ओरिगेमी पेपर्स से निश्चित तकनीक द्वारा आर्टिकल तैयार किए जाते हैं।

पेपर फोल्डिंग और ओरिगेमी के बीच के अंतर को आसानी से समझाने के लिए मैंने अपने इस ब्लॉग में कुछ मुख्य तथ्य जोड़े हैंआइये उन सभी के बारे में विस्तार से जानें –

क्या पेपर फोल्डिंग और ओरिगेमी एक ही चीज है

क्या पेपर फोल्डिंग और ओरिगेमी एक ही चीज़ है ?

बिल्कुल नहीं, पेपर फोल्डिंग और ओरिगेमी दोनों ही एक-दूसरे से पूरी तरह अलग हैं। दोनों की उत्पत्ति (ORIGIN), तकनीकी (TECHNIQUES) , उपकरण (TOOLS) एवं आधारभूत प्रवृत्ति (BASIC NATURE) में बहुत अंतर हैं।

पेपर फोल्डिंग में बिना किसी पूर्वनिर्धारित पैटर्न के अनगिनत कागजों से अपने काम की वस्तु बनाई जा सकती है लेकिन ओरिगेमी हमेशा सीमित कागजों से पूर्वनिर्धारित पैटर्न में बनाई जाती है। पेपर फोल्डिंग से आर्टिकल बनाने के लिए- ग्लू, टेप, स्टेपलर, कैंची व पेपर नाइफ आदि का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं दूसरी ओर ओरिगेमी बनाने के लिए इन चीज़ों की जरूरत नहीं होती।

पेपर फोल्डिंग एवं ओरिगेमी के बीच अंतर समझाने के लिए मैंने इन्हें सारणीबद्ध किया है, तो आइये जानें-

उत्पत्ति स्थान

पेपर फोल्डिंग                                                            ओरिगेमी

अज्ञात                                                                         जापान

उत्पत्ति वर्ष  

पेपर फोल्डिंग                                                             ओरिगेमी

अज्ञात                                                                 1603-1868

उत्पत्ति का उद्देश्य 

पेपर फोल्डिंग                                                             ओरिगेमी

अपरिभाषित                                                               परिभाषित

अविष्कारक

पेपर फोल्डिंग                                                             ओरिगेमी

अज्ञात                                                                जापान के लोग

नाम

पेपर फोल्डिंग                                                             ओरिगेमी

पेपर+फोल्डिंग                       जर्मन शब्द पेपीअर फालतन का अनुवाद

तकनीक

पेपर फोल्डिंग                                                             ओरिगेमी

नहीं                                                                               हाँ 

विशिष्ट सामग्री 

पेपर फोल्डिंग                                                             ओरिगेमी

परिभाषित                                                            ओरिगेमी पेपर

उपकरण 

पेपर फोल्डिंग                                                             ओरिगेमी

अनगिनत                बोन फोल्डर, चिमटी, पेपर क्लिप्स, स्केल, एम्बॉसर

प्रकार

पेपर फोल्डिंग                                                             ओरिगेमी

अनगिनत                                                                         8

कार्य 

पेपर फोल्डिंग                                                             ओरिगेमी

कार्य की आवश्यकता                                    कला की आवश्यकता 

सीखने के साधन 

पेपर फोल्डिंग                                                             ओरिगेमी

अनुपलब्ध                          संस्थान , विद्यालय, ऑनलाइन प्लैटफॉर्म्स 

सीखने का परिणाम 

पेपर फोल्डिंग                                                              ओरिगेमी

मूर्त आवश्यकताएं                         गणितीय एवं मनोस्थैतिक योग्यताएं

उपरोक्त सारणी को समझाने के लिए मैंने हर एक पॉइंट की विस्तृत जानकारी दी है, जिससे आप पेपर फोल्डिंग और ओरिगेमी के मध्य अंतर कर पाएंगे। आइये जाने-

1. पेपर फोल्डिंग और ओरिगेमी की उत्पत्ति कहाँ हुई ?

Paper Folding और Origami की उत्पत्ति स्थान से दोनों के बीच का अंतर साफ़ पता चलता है। अपितु क्या पेपर फोल्डिंग और ओरिगेमी एक ही चीज़ है, जानने के लिए समझतें हैं कि तथ्य क्या कहते हैं –

Paper Folding कहाँ शुरू हुई ?

लोगों ने पेपर फोल्डिंग करना कब शुरू किया, ये कोई नहीं जनता। इसलिए यह कहना मुश्किल है कि किस स्थान से इसकी शुरुआत हुई। इस सम्बन्ध में न तो कोई लिखित प्रमाण हैं और न ही कोई ठोस जानकारी। 

ये शत-प्रतिशत सच है कि इसकी शुरुआत ओरिगेमी से बहुत पहले हो चुकी थी क्योंकि ओरिगेमी, पेपर फोल्डिंग का ही निर्धारित और विकसित रूप है। 

Origami कहाँ शुरू हुई ?

ऐसा माना जाता है कि ओरिगेमी कला की शुरुआत जापान में हुई थी लेकिन उससे पहले चीन में भी ओरिगेमी के फूटप्रिंट्स मिले। इसलिए इस कला की उत्पत्ति चीन से हुई या जापान से, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। 

अंततः पूर्व आधारित मतों और धारणाओं पर यह स्वीकार कर लिया गया कि ओरिगेमी आर्ट, जापान की देन है।

2. पेपर फोल्डिंग और ओरिगेमी की उत्पत्ति किस वर्ष में हुई ?

Paper Folding और Origami की उत्पत्ति वर्ष के बीच का अंतर साफ़ पता चलता है। अपितु समझतें हैं कि तथ्य क्या कहते हैं –

Paper Folding कब शुरु हुई ?

सबसे पहला पेपर चीन की हान राजवंश (HAN DYNASTY, 202 BC – 220 AD) के शासनकाल में बनाया गया था। पेपर बनने के कितने वर्षों बाद पेपर फोल्डिंग की शुरुआत हुई, इसका कोई प्रमाण नहीं है।

Origami Art कब शुरु हुई ? 

ओरिगेमी , छठी शताब्दी में जन्मी जापानी कला (JAPANESE ART) है। इसकी शुरुआत ईडो काल (EDO PERIOD) (1603-1868) में मानी जाती है, जो कि जापान में अंतिम सैन्यवादी सामंती सरकार, तोकुगावा शोगूनशाही (TOKUGAWA SHOGUNATE) का समय था। 

3. पेपर फोल्डिंग और ओरिगेमी की उत्पत्ति के उद्देश्यों में क्या अंतर है ?

Paper Folding और Origami के उद्देश्यों में अंतर साफ़ नज़र आता है लेकिन बेहतर ढंग से समझने के लिए तथ्यों को जानना बहुत ज़रूरी है –

Paper Folding की शुरुआत कैसे हुई ?

Paper Folding के लिए विशेष रूप से किसी पेपर को नहीं बनाया गया था। यह किसी भी प्रकार के पेपर से की जा सकती थी। चाहें सादा कॉपी का पेपर हो या सख्त Cardstock पेपर।

पेपर फोल्डिंग का सबसे साधारण उदाहरण है – एक किताब। यदि किताब को ध्यान से देखें तो पता चलता है कि एक बड़े कागज पर प्रिंट करके, उसके बीचों-बीच पिन लगाकर उसे मोड़ दिया जाता है, जिससे वो एक कागज मुड़कर दो हिस्सों में बंट जाता है।

Origami की शुरुआत कैसे हुई ?

कागज महंगे होने की वजह से जापान में ओरिगेमी का इस्तेमाल पहली बार धार्मिक औपचारिक उद्देश्यों (RELIGIOUS CEREMONIAL PURPOSES) के लिए किया गया था।

4. पेपर फोल्डिंग और ओरिगेमी के आविष्कारक कौन थे ?

Paper Folding और Origami के आविष्कारक जानने के लिए समझतें हैं कि तथ्य क्या कहते हैं –

Paper Folding का अविष्कार किसने किया ?

पेपर फोल्डिंग के अविष्कारक की जानकारी कहीं भी उपलब्ध नहीं है लेकिन अगर सिर्फ कागज की बात की जाये, तब इसके अविष्कारक के बारे में आपको ज़रूर जानना चाहिए क्योंकि उन्हीं की वजह से दुनिया को कागज उपलब्ध हो पाया और पेपर फोल्डिंग शुरू हुई।

काई लुन (CAI LUN), जिन्हें जिंग झोग (JING ZHONG) और त्साई-लुन (TS’AI LUN) नाम से भी जाना जाता है। वे एक आविष्कारक और हान राजवंश के राजनेता थे। लुन को पारम्परिक तरीके से पहचानने योग्य कागज बनाने और प्रक्रिया के आविष्कारक के रूप में जाना जाता है। 

हालांकि दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व चीन से कागज के शुरुआती प्रमाण मिले। काई ने अपनी रचना में बताया कि कैसे उन्होंने सामग्री जोड़कर कागज को बेहतर बनाया और मानकीकृत किया।

Origami का अविष्कार किसने किया ?

छठी शताब्दी में बौद्ध भिक्षुओं के चीन से जापान आने के बाद ओरिगेमी की शुरुआत हुई।

बौद्ध भिक्षुओं ने चीन में ओरिगेमी के इस्तेमाल को 200 ईस्वी पूर्व बताया। जिसे उन्होंने ज़हेजी (ZHEZHI) कहकर सम्बोधित किया।

5. पेपर फोल्डिंग और ओरिगेमी के नामों की उत्पत्ति कैसे हुई ?

पेपर फोल्डिंग और ओरिगेमी के नामों की उत्पत्ति कैसे हुई, जानने के लिए समझतें हैं कि तथ्य क्या कहते हैं –

Paper Folding नाम कैसे पड़ा ?

पेपर फोल्डिंग, दो शब्दों से मिलकर बना है। Paper का मतलब है – कागज और Folding का मतलब है – मोड़ना। इसके नाम की उत्पत्ति कैसे हुई, ये कहना मुश्किल है क्योंकि दोनों शब्द पेपर और फोल्डिंग एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं।

Origami नाम कैसे पड़ा ?

ओरिगेमी, दो शब्दों से मिलकर बना है। ओरि (ORI) जिसका मतलब है – फोल्ड (FOLD) और कामी (KAMI) यानी – पेपर (PAPER)। इससे पहले ओरिगेमी को औरिकाटा (ORIKATA), औरिसु (ORISUE), औरिमोनो (ORIMONO) और  टाटामिगैमी (TATAMIGAMI) आदि नामों से भी जाना जाता था। 

ऐसा माना जाता है कि, ओरिगेमी किंडरगार्टन (KINDERGARTEN) स्कूलों की देन है क्योकि ये छोटे बच्चों के बोलने के लिए आसान शब्द है। दूसरे मतानुसार ओरिगेमी, जर्मन भाषा के शब्द पेपीअर फालतन (PAPIER FALTEN) का अनुवाद है।

पुराने समय में कागज़ की कीमत अधिक होने की वजह से ओरिगेमी का उपयोग सिर्फ धार्मिक औपचारिक उद्देश्यों (RELIGIOUS CEREMONIAL PURPOSES) के लिए किया जाता था।  

6. पेपर फोल्डिंग और ओरिगेमी की तकनीक में क्या अंतर है ?

Paper Folding और Origami बनाने की तकनीक के बीच बहुत अंतर है लेकिन उन्हें जानने के लिए तथ्यों को समझना जरूरी है –

Paper Folding बनाने की तकनीकी क्या है ?

पेपर फोल्डिंग से आर्टिकल बनाने के लिए किसी भी प्रकार के नियम या मानकों को निर्धारित नहीं किया गया है। ज़रूरत और उपयोग के हिसाब से इसका इस्तेमाल किया जाता है।

Origami कला की तकनीकी क्या है ?

ओरिगेमी कला के अपने निर्धारित मानक हैं, जिनके अनुसार आर्टिकल्स तैयार किए जाते हैं। ओरिगेमी आर्टिकल्स की तकनीक को समझने और समझाने के लिए किताबें भी लिखी गयीं हैं। 

इन किताबों में कागज़ के हर एक मोड़ को आकृति का रूप दिया गया। हर आकृति का एक मानक नाम होता था , जैसे – घाटी (VALLEY FOLD) या पहाड़ी मोड़ (MOUNTAIN FOLD), रिवर्स फोल्ड (REVERSE FOLD) और स्क्वैश फोल्ड (SQUASH FOLD) आदि।

ओरिगेमी कला पर दुनिया की सबसे पहली किताब, हिडेन सेनबाज़ुरु ओरिकाटा (Hiden Senbazuru Orikata) सन् 1797 में अकिसाटो रीटो (Akisato Rito) नामक लेखक ने प्रकाशित की। इस किताब में ओरिगेमी तकनीक से कागज के सारस (Crane) बनाने की जानकारी दी गई है।

7. पेपर फोल्डिंग और ओरिगेमी बनाने में किस सामग्री का उपयोग किया जाता है ?

Paper Folding और Origami बनाने की सामग्री के बीच का अंतर जानने के लिए समझतें हैं कि तथ्य क्या कहते हैं –

Paper Folding से आर्टिकल तैयार करने के लिए क्या सामान चाहिए ?

पेपर फोल्डिंग में किसी भी प्रकार के कागज, मार्कर (MARKER), गोंद (GLUE), टेप (TAPE), स्टैप्लर (STAPLER), कैंची (SCISSOR) और पेपर कटर (PAPER CUTTER) जैसी सामग्रियों का उपयोग किया जा सकता है। 

इन सभी के साथ आप अपनी पसंद से सामग्री चुन सकते हैं और नई सामग्री का उपयोग भी कर सकते हैं।

Origami बनाने में क्या सामान चाहिए ?

इस कला में आर्टिकल बनाने के लिए एक विशेष प्रकार के कागज का उपयोग किया जाता है, जिसे ओरिगेमी पेपर (ORIGAMI PAPER) कहते हैं। ओरिगेमी पेपर मुख्यतः 6 प्रकार के होते हैं। 

सबसे अधिक कामी पेपर (KAMI PAPER) का उपयोग किया जाता है। यह सामान्य कॉपी पेपर की तुलना में हल्का 60-63 GSM (LIGHTWEIGHT), छोटा (SMALL SIZE), चौकोर 15x15cm (SQUARE SHAPED), एकतरफा रंगीन (ONE SIDE COLORED) होता है।

ओरिगेमी आर्टिकल्स बनाने के लिए सिर्फ एक ही सामग्री, ओरिगेमी पेपर का उपयोग किया जाता है।

जापानी भाषा में कामी का अर्थ होता है पेपर इसलिए ट्रैडीशनली जैपनीज़ ओरिगेमी के लिए कमी पेपर इस्तेमाल किया जाता है।

8. पेपर फोल्डिंग और ओरिगेमी में किन-किन उपकरणों का उपयोग किया जाता है ?

Paper Folding और Origami में किन-किन उपकरणों का उपयोग किया जाता है, तथ्यों से जानें –

Paper Folding में कौन से Tools इस्तेमाल होते हैं ?

पेपर फोल्डिंग के लिए पेंसिल (PENCIL) से लेकर बोल्ड मार्कर (BOLD MARKER), क्राफ्ट कैंची (CRAFT SCISSOR) से लेकर पेपर नाइफ (PAPER KNIFE), टेप (TAPE) से लेकर फेविकोल (FEVICOL) तक का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

बाज़ार में इन उपकरणों की उपलब्धता बहुत बड़े स्तर पर है लेकिन वर्तमान समय में लोग Online Platforms से खरीदना ज़्यादा पसंद करते हैं।

Origami बनाने में किन Tools का उपयोग किया जाता है?

ओरिगेमी में विशेष प्रकार के उपकरणों का उपयोग किया जाता है।  इन उपकरणों में मुख्य हैं- बोन फोल्डर (BONE FOLDER), चिमटी (TWEEZER), पेपर क्लिप्स (PAPER CLIPS), स्केल (SCALE) और एम्बॉसर (EMBOSSER)। इस उपकरणों का उपयोग करके सभी प्रकार की ओरिगेमी बनाई जा सकती है।

9. पेपर फोल्डिंग और ओरिगेमी के कितने प्रकार हैं ?

Paper Folding और Origami के प्रकारों के बारे में तथ्यों से जानते हैं –

Paper Folding कितने प्रकार से की जा सकती है ?

पेपर फोल्डिंग के प्रकारों के कोई प्रमाण नहीं मिलते लेकिन Products नियमों और योजनाओं को ध्यान में रखकर बनाए जाते हैं। 

हर Product को बनाने की अलग विधि और प्रक्रिया हो सकती है, जो उसके आकार, रंग और आवश्यकता के हिसाब से बदलती रहती है।

Origami कितने प्रकार से की जा सकती है ? 

शुरूआती दिनों में ओरिगामी भी अलग-अलग प्रकारों में विभाजित नहीं थी। जैसे-जैसे लोगों में ओरिगेमी के प्रति जागरूकता बढ़ी, वैसे-वैसे इसके प्रकार सामने आते गए। वर्तमान समय में ओरिगेमी के मुख्यतः 8 प्रकार हैं। 

इन सभी के बारे में विस्तृत जानकारी निम्नलिखित है – 

एक्शन ओरिगेमी (ACTION ORIGAMI)

Action Origami में बनाये गए आर्टिकल मूव कर पाते हैं। ये हाथों की गतिज ऊर्जा का उपयोग करते हैं।

मॉडुलर ओरिगेमी (MODULAR ORIGAMI)

इसमें छोटे-छोटे ढेर सारे टुकड़े बनाये जाते हैं, जिनसे पूरे आर्टिकल का निर्माण किया जाता है। 

वेट फोल्डिंग (WET FOLDING ORIGAMI)

इसमें मुलयम कर्व्स बनाये जाते हैं। इसके लिए उपयोग किया गया कागज़ गीला होता है, जिससे आसानी से आर्टिकल्स को मोल्ड किया जाता है। 

प्योरलैंड (PURELAND)

इसमें मुख्यतः माउंटेन एंड वैली फोल्ड्स का इस्तेमाल किया जाता है। 

ओरिगेमी टेस्सेलेशन (ORIGAMI TESSELLATION)

ये के बाद मशहूर हुई। इसमें ओरिगेमीज़ के बीच बिलकुल जगह नहीं रहती। 

किरीगामी (KIRIGAMI)

इसमें आर्टिकल्स बनाने के लिए पेपर में कट्स लगाए जाते हैं। 

स्ट्रिप फोल्डिंग (STRIP FOLDING)

इसे झालर भी कहा जाता है,क्योंकि इसका निर्माण पेपर फोल्ड करने और पेपर बुनने से होता है।   

टीबैग फोल्डिंग (TEABAG FOLDING)

इसमें प्रायः 2 डी और 3 डी आर्टिकल्स बनाये जाते हैं। 

10. पेपर फोल्डिंग और ओरिगेमी के कार्यों के मध्य क्या अंतर है?

Paper Folding और Origami के कार्यों के बीच का अंतर साफ़ पता चलता है। अपितु क्या पेपर फोल्डिंग और ओरिगेमी एक ही चीज़ है, जानने के लिए समझतें हैं कि तथ्य क्या कहते हैं –

Paper Folding किस काम में आती है ? 

पेपर फोल्डिंग के अनगिनत कार्य हैं, जो हमारे रोज़मर्रा के कार्यों में जाने-अनजाने भागदारी रखते हैं। 

इनके कार्यों में मुख्य हैं- रोज़ के सामान के लिए पेपर बैग (PAPER BAGS), खाने के सामान को पैक (FOOD PACKAGING) करने के लिए डिब्बे (BOXES), बच्चों की किताबें-कॉपियां (BOOKS-COPIES), ऑफिस फाइल्स (OFFICE FILES) और तोहफे (GIFTS) आदि। 

हमारी ज़रूरतों की चीज़ों के लिए हम पेपर फोल्डिंग पर बहुत अधिक निर्भर करते हैं और इस बात को हमें दिल से स्वीकारना चाहिए।

Origami किस काम में आती है ? 

ओरिगेमी के मुख्य कार्यों में शामिल हैं-

मोटर स्किल्स का विकास (DEVELOPMENT OF MOTOR SKILLS),

गणितीय समस्याओं के समाधान खोजने में सहायता करना (MATHEMATICAL PROBLEMS),

एकाग्रता बढ़ाना (CONCENTRATION),

मानसिक रूप से स्वस्थ बनाना (MENTAL HEALTH) एवं

सामाजिक व्यव्हार (SOCIALLY ACTIVE) में सकारात्मता बढ़ाना।

11. पेपर फोल्डिंग और ओरिगेमी सीखने के साधनों में क्या अंतर है?

Paper Folding और Origami सीखने के साधनों के बीच का अंतर साफ़ पता चलता है। अपितु क्या पेपर फोल्डिंग और ओरिगेमी एक ही चीज़ है, जानने के लिए समझतें हैं कि तथ्य क्या कहते हैं –

Paper Folding कैसे सीखें ?

पेपर फोल्डिंग सीखने के लिए किसी भी प्रकार के साधनों का निर्माण नहीं किया गया है। ये ज़रूरत और पसंद पर निर्भर करता है कि आप पेपर फोल्डिंग से क्या बनाना चाहते हैं। उसी के हिसाब से साधन चुने जातें हैं।

Origami कैसे सीखें ?

ओरिगेमी के लिए पुस्तकें लिखी जाती हैं क्योकि इसके हर फोल्ड को पहले से ही निर्धारित किया जाता है। हर फोल्ड खुद में अलग महत्व रखता है। इसे मैन्युअली इंस्टीटूट्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सिखाया जाता है।  

Hiden senbazuru orikata ओरिगेमी की सबसे पहली किताब है, जिसे Akisato Rito ने लिखा और सन 1979 में इसे पब्लिश किया गया। 

12. पेपर फोल्डिंग और ओरिगेमी सीखने के परिणामों के बीच क्या अंतर होता है?

Paper Folding और Origami सीखने के परिणामों के बीच का अंतर साफ़ पता चलता है। अपितु क्या पेपर फोल्डिंग और ओरिगेमी एक ही चीज़ है, जानने के लिए समझतें हैं कि तथ्य क्या कहते हैं –

Paper Folding सीखने से क्या होगा ?

पेपर फोल्डिंग सीखने और कौशल विकसित करने से विभिन्न उत्पादों का निर्माण स्वयं किया जा सकता है। जिसे सीखने के बाद आप इस कौशल को अपने मनोरंजन के लिए, व्यापार चलाने के लिए और दूसरे लोगों को सिखाने के लिए उपयोग कर सकते हैं। 

Origami सीखने से क्या होगा ?

ओरिगेमी कला सीखने से आप, हाथों के बीच बेहतर सामंजस्य बैठा पाएंगे, निर्देशों के अनुरूप कार्य करने की क्षमता बढ़ेगी, अवसाद (DEPRESSION) और तनाव (STRESS) से खुद को मुक्त रख पायंगे।

जापानी पौराणिक कथाओं के अनुसार मान्यता है कि यदि कोई व्यक्ति  THOUSAND ORIGAMI CRANE बनाता है तो ईश्वर उसकी एक इच्छा पूरी करते हैं।

मुझे पूरी उम्मीद है कि आपको मेरे ब्लॉग से पेपर फोल्डिंग और ओरिगेमी के मध्य अंतर समझने में मदद मिली होगी। कमेंट सेक्शन में ज़रूर बताये कि आपको ये ब्लॉग कैसा लगा। यदि आपका इस ब्लॉग से सम्बंधित कोई भी प्रश्न है तो आप पूछ सकते हैं।