Select Page

घर के दरवाजे के लिए सबसे अच्छा रंग चुनना, परिवार के लिए ख़ास अहमियत रखता है क्योंकि यह सदस्यों की पसंद और नज़रिये को दर्शाता है। 

इसलिए मुख्य द्वार का रंग कैसा होना चाहिए, यह महत्वपूर्ण निर्णय सब की इच्छाओं और रुझान से निर्धारित हो तो बेहतर है।

मेरे इस ब्लॉग में जानिये घर के प्रवेश द्वार के लिए कौन सा रंग सबसे अच्छा है, जो सबको एक ही नज़र में भायेगा  –

घर के दरवाजे के लिए सबसे अच्छा रंग

घर के दरवाजे के लिए सबसे ज़्यादा पसंद किये जाने वाले रंग

जितना मुश्किल घर का रंग चुनना है, उससे दुगनी मेहनत दरवाजे के लिए Color Selection में होती है। मेन गेट का कलर कौन सा होना चाहिए, वास्तु के अनुसार मुख्य द्वार का रंग कैसे चुनें अथवा मेन गेट का कौन सा कलर शुभ होता है ? आपके हर सवाल का जवाब मिलेगा मेरे इस ब्लॉग में, आइये जानते हैं –

लकड़ी का रंग, हर नज़र की है पहली पसंद

Wood Color, घर के दरवाज़ों के लिए सबसे लोकप्रिय रंगों में से एक हैं। इसके Light और Dark दोनों ही Shades काफी पसंद किये जाते हैं। यह रंग गर्मजोशी और स्वागत का एहसास दिलाता है।

अगर घर में पत्थर या ईंट जैसे अन्य प्राकृतिक तत्व हों तो यह सबके पूरक का काम करता है। प्राकृतिक लकड़ी का रंग बहुमुखी है, जो पारंपरिक से लेकर आधुनिक तक कई अलग-अलग घरेलू शैलियों के साथ अच्छा Combination बनाता है।

लाल रंग, जो दिखने में है बिल्कुल दबंग

यह एक आकर्षक रंग है, जो Bold और Classic का Perfect Match है। अधिकतर लोग इसके Light से ज़्यादा Dark Shades पसंद करते हैं, जिनमें मुख्य रूप से Maroon और Burgundy हैं।

विभिन्न संस्कृतियों की मानें तो लाल को सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके सकारात्मकता, सुरक्षा और निर्भीकता की भावना प्रदान करता है।

गुलाबी रंग, स्नेह से जोड़े सबको अपने संग

गुलाबी रंग – प्यार, खुशी और अपनेपन का प्रतीक है। यह चंचल व्यवहार वाले लोगों को खास पसंद आता है। मेहमानों के स्वागत के लिए खुशमिजाज़ी का अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

Pink एक अनूठा और आकर्षक Color है, इसलिए आपके घर को पड़ोस के अन्य घरों से अलग दिखाने में मदद करेगा। यह न केवल आपके घर को विशिष्ट दिखायेगा  बल्कि साथ-ही-साथ यादगार भी बनायेगा।

हरा रंग, जो चारों ओर बिखेरे नई उमंग

हरा रंग प्रकृति, विकास और नवीनीकरण का प्रतीक है, जो पर्यावरण प्रेमियों को जल्दी पसंद आता है। प्रकृति से जुड़ा होने के कारण यह रंग ताज़गी और जीवन शक्ति की भावना पैदा करता है।

Feng shui में Green Color प्रचुरता और अच्छे स्वास्थ्य को दर्शाता है, जिससे सकारात्मकता आती है। ऐसा माना जाता है कि यह मन और शरीर पर अच्छा प्रभाव डालता है, इसलिए तनाव और चिंता को कम करने में मदद कर सकता है।

हरे रंग का Front Gate आरामदेह माहौल बनाता है, जो व्यस्त घरों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद हो सकता है। यह पारंपरिक, देहाती, आधुनिक या उदार घरों में दरवाजों के लिए बेहतरीन विकल्प है।

मुझे उम्मीद है, घर के दरवाजे के लिए सबसे अच्छा रंग चुनकर आपको शुभ लाभ होगा। इस विषय से जुड़ा यदि आपका कोई प्रश्न है तो नीचे Comment Section में ज़रूर पूछें।