Select Page

क्राफ्ट बनांने से कई गुना ज़्यादा मेहनत उसे सही दामों पर बेचने में लगती है।  यदि आप भी जानना चाहतें हैं कि क्राफ्ट्स को ऑनलाइन कैसे बेचें तो हमारा यह ब्लॉग आपके बहुत काम आएगा। 

वर्तमान समय में लोग हस्तकला अथवा हाँथ से बना सामान ऑनलाइन खरीदना अधिक पसंद करते है। ऐसे में अगर आप क्राफ्ट आर्टिस्ट हैं तो यह कला आपके लिए सुनहरे भविष्य की निर्माता बन सकती है। 

हमारे इस ब्लॉग द्वारा आप जान पाएंगे कि क्राफ्ट्स को ऑनलाइन कैसे बेचना है और कौन-से प्लेटफॉर्म्स पर बेचना है। इसलिए अंत तक इस ब्लॉग को ज़रूर पढ़ें। 

क्राफ्ट्स को ऑनलाइन कैसे बेचें

क्राफ्ट्स को ऑनलाइन बेचने के लिए सबसे उपर्युक्त प्लेटफॉर्म्स

हमनें इस ब्लॉग में क्राफ्ट्स को ऑनलाइन बेचने से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी है। क्राफ्ट बनाने वाले हर आर्टिस्ट को यह ज़रूर पता होना चाहिए कि उसके काम की सही कीमत कहाँ मिलेगी। इसलिए हमारे साथ ब्लॉग के अंत तक जुड़े रहिए।

इन्हें भी पढ़ें

ऑनलाइन पेंटिंग्स बेचनें के लिए सबसे उपर्युक्त 21प्लेटफॉर्म्स 

मंडला आर्ट से पैसे कमाने के 89 सुनहरे अवसर

Amazon Karigar

Jeff Bezos ने 1994 में Bellevue, U.S में इस मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी की शुरुआत की। जिसका उद्देश्य ई-कॉमर्स, क्लाउड कंप्यूटिंग, डिजिटल स्ट्रीमिंग और अर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है।

2016 में Amazon Karigar पहल की शुरुआत हुई, जो सिर्फ भारतीय कलाकारों और शिल्पकारों के लिए है। इस प्रोग्राम का उद्देश्य ई-कॉमर्स द्वारा छोटे व्यापारों को फायदा पहुंचना और उन्हें बढ़ाना है।

यहाँ बुनकरों (weavers), कारीगरों (artisans), हथकरघा (handlooms)हस्तशिल्प (handicrafts) को प्रोत्साहित किया जाता है। साथ ही खरीदारों को पारंपरिक हस्तशिल्प से सम्बंधित जानकारी दी जाती है।

Amazon Karigar पर अपना क्राफ्ट बेचने के लिए Sell विकल्प का चुनाव करें।

Amazon Karigar

Artyowl

इस मार्केटप्लेस को 2016 में Rajiv H Ramnani ने Mumbai, India में शुरू किया, जो कि वर्तमान में इसके CEO भी हैं। इस प्लेटफार्म का उद्देश्य हस्तनिर्मित उत्पादों को देश-विदेश तक पहुँचाना है।

यहाँ आप – त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए जड़ी-बूटी (Herbal) से बने हस्तनिर्मित उत्पाद, घर को नया स्वरूप (Redesign) देने अथवा सजाने (Decoration) का सामान, अपने करीबियों को देने के लिए अनुकूलित उपहार (Customize Gifts) बेंच सकतें हैं।

यहाँ अपने क्राफ्ट आइटम्स बेचनें के लिए Sell विकल्प चुनें।

Artyowl

Authindia

lucknow, India में 2015 में Founder, Kush Verma और Co-Founder, Saurabh Sharma ने इस प्लेटफार्म की शुरुआत की। 

इस प्लेटफार्म का उद्देश्य कारीगरों और कलाकारों को अपनी कला द्वारा पूरी दुनियाँ से जोड़ना और खरीदारों तक पहुँचाना। 

यहाँ आपको लखनवी चिकन कशीदाकारी (Chikan Embroidered) साड़ी और सूट, विभिन्न राज्यों से हथकरघा (Handloom) साड़ी, हस्तनिर्मित आभूषण (Handmade jewellery) गुजरात के कच्छ कढ़ाई बैग (Kutch embroidery bags) और पूरे देश से अद्वितीय हस्तशिल्प (unique handicrafts) बेचने के अवसर मिलेंगे।

Authindia पर अपने क्राफ्ट को बेचने के लिए Sell विकल्प का चुनाव करें।

Authindia

Craftsvilla

2011 में Manoj Gupta और Monica Gupta ने Mumbai, India में इस ई-कॉमर्स वेबसाइट की शुरुआत की।

इस प्लेटफार्म का उद्देश्य आपूर्तिकर्ताओं (Suppliers) को जागरूक करना और खरीदारों को उचित मूल्य वाले उत्पाद उपलब्ध करवाना है।

यहाँ अपने क्राफ्टवर्क को बेचने के लिए Sell विकल्प चुनें।

Craftsvilla

Gaatha

2009 में Himanshu Khatri, Shivani Dhar और Sumiran Pandya ने मिलकर Ahmedabad, India में इस ई-कॉमर्स स्टोर की शुरुआत की। 

Gatha का उद्देश्य विश्वसनीय हस्तशिल्प उत्पाद बेचना और उस उपाद से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी इस पोर्टल पर उपलब्ध करवाना है। यहाँ कपड़े, सजावट का सामान, स्टेशनरी, तोहफे, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, म्यूज़िक इंस्ट्रूमेंट्स और क्राफ्ट का सामान शामिल किया गया है।

Sell विकल्प द्वारा आप भी अपना क्राफ्ट का सामान यहाँ बेच सकतें हैं।

Gaatha

Itokri

Nitin Kumar Pamnani और Jia ने 2012 में Gwalior, India में इस मार्केटप्लेस  को शुरू किया। 

इस प्लेटफार्म का उद्देश्य भारतीय हस्तशिल्प और हथकरघा को प्लेटफार्म द्वारा प्रोत्साहित करना। इस प्लेटफार्म की खासियत है कि यहाँ उपलब्ध सभी सामान मुख्य रूप से सिर्फ इसी ब्रांड के लिए बनाया जाता है। यहाँ कपड़े, पेंटिंग्स, गहने, घर की सजावट का सामान उपलब्ध हैं।    

Itokri पर अपने क्राफ्ट आइटम्स को बेचने के लिए आप Sell विकल्प को चुन सकते हैं।

Itokri

Indiamart

1996 में Founder, Dinesh Agarwal और Co-Founder, Brijesh Agrawal ने मिलकर Noida, India में इसकी शुरुआत की। 

यह भारत का सबसे बड़ा बिज़नेस-टू-बिज़नेस (B2B) मार्केटप्लेस है। जिसका उद्देश्य खरीददारों को आपूर्तिकर्ताओं से जोड़ना है। 

Indiamart पर अपना क्राफ्ट बेचने के लिए Sell विकल्प का चुनाव करें।

Indiamart

Instamojo

2012 में Bengaluru, India में Sampad Swain, Akash Gehani और Aditya Sengupta ने मिलकर इसे शुरू किया। 

यह एक ऑनलाइन सेलिंग प्लेटफार्म है, जिसका उद्देश्य छोटे, स्वतंत्र व्यवसाय और स्टार्टअप्स के लिए ऑनलाइन पेमेंट को सरल बनाना है। यहाँ आप अपने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग को शुरू कर सकतें हैं।

Instamojo

Kreate

2020 में Founder, Vittal Ramakrishna ने Bengaluru, India में इस एप्लीकेशन की शुरुआत की। इसे पहले Crowd Pouch के नाम से जाना जाता था।  

यह भारत के उत्कृष हस्तनिर्मित उत्पादों का पहला प्री-सेलिंग प्लेटफार्म है। जिसका उद्देश्य कला आधारित विचारों को पोषित करना एवं नवाचार को बढ़ावा देना है।

Sell विकल्प द्वारा आप अपनी दुकान बना कर क्राफ्ट आइटम्स को यहाँ बेच सकते हैं।

Kreate

TheIndiaCraftHouse

Prakash Bhalekar और Sona Puri ने 2010 में Gurgaon, India में इस प्लेटफार्म की शुरुआत की।

TheIndiaCraftHouse का उद्देश्य भारतीय कला और शिल्प के विशिष्ठ व समकालीन रूप को डिजिटल (Digital) प्लेटफार्म द्वारा पूरी दुनियाँ के सामने लाना है। इस प्लेटफार्म पर पुरुष एवं महिलाओं के लिए स्वनिर्मित (Self Designed) कपड़े, गहने, घर की सजावट का सामान एवं तोहफे उपलब्ध हैं। 

क्राफ्ट को बेचने के लिए यह एक उत्तम ज़रिया है, जिसके लिए आप Sell/Request विकल्प को चुन सकतें हैं।

TheIndiaCraftHouse

Etsy

Robert Kalin, Chris Maguire, Haim Schoppik और Jared Tarbell ने 2005 में Brooklyn, New York, U.S. में इस अमेरिकन ई-कॉमर्स कंपनी की शुरुआत की। वर्तमान में Josh Silverman इसके CEO हैं। 

Etsy का उद्देश्य हस्त निर्मित सामान अथवा पुरानी वस्तुओं और शिल्प आपूर्ति को प्रोत्साहित करना है।

यहाँ क्राफ्ट आइटम्स बेचने के लिए Sell विकल्प चुनें।

Etsy

Ebay

यह 1995 में Pierre Omidyar द्वारा शुरू की गई अमेरिकन मल्टीनेशनल ई-कॉमर्स कारपोरेशन है, जिसका हेडक्वार्टर San Jose, California में है।

Ebay का उद्देश्य वेबसाइट द्वारा उपभोक्ता-से-उपभोक्ता और व्यापार-से-उपभोक्ता की सुविधा प्रदान करना है। क्राफ्ट को बेचने के लिए यह एक उत्तम ज़रिया है, जिसके लिए आप Sell विकल्प को चुन सकतें हैं।

Ebay

Shopify

2006 में Tobias Lütke, Daniel Weinand और Scott Lake ने Ottawa, Canada में इसकी शुरुआत की। 

Shopify अपने प्लेटफार्म पर हर व्यक्ति को खुद का ऑनलाइन स्टोर बनाने और उस पर सामान बेचने की अनुमति देता है।

यहाँ आप अपने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग को Sell विकल्प द्वारा शुरू कर सकतें हैं।

Shopify

हमें उम्मीद है कि अपने क्राफ्ट को ऑनलाइन बेचने से सम्बंधित पूरी जानकारी आपको इस ब्लॉग में मिल गयी होगी। यदि इस विषय से सम्बंधित आपका कोई भी प्रश्न है तो नीचे टिप्पणी अनुभाग में पूछें, हम उत्तर ज़रूर देंगे।