Select Page

कलर मिक्सिंग चार्ट क्या है, कैसे काम करता है और इससे नए रंग कैसे बनाये जाते हैं ?

कलर मिक्सिंग चार्ट, दो व तीन अथवा अधिक रंगों को मिलाने से बनने वाले नये रंगों को दर्शाने का व्यवस्थित प्रारूप है।

मैंने इस ब्लॉग में कलर मिक्सिंग चार्ट इन हिंदी की खूबियां और दिलचस्प जानकारी शामिल की है। आइये पढ़ना शुरू करते हैं –

इन्हें भी पढ़ें –

डिजिटल तकनीक से रंग कैसे बनाएं ?

कलर मिक्सिंग चार्ट

कलर मिक्सिंग चार्ट क्या है?

कलर मिक्सिंग चार्ट तीन शब्दों से मिलकर बना है। जिसमें कलर का मतलब रंग, मिक्सिंग यानि मिलाना और चार्ट अर्थात दृश्य साधन है।

यह दर्शाता है कि दो या दो से अधिक रंगों को मिलाने से कौन-सा नया रंग प्राप्त होगा। इसके लिए सबसे ज़्यादा ज़रूरी है कि मिलाए जाने वाले रंगों का अनुपात सही हो। अगर कम या ज़्यादा हुआ तो कलर शेड्स (Shades) बदल जायेंगे।

कलर मिक्सिंग चार्ट द्वारा मुख्य रूप से गीले रंगों, जैसे – पानी वाले कलर (Water Color), एक्रेलिक कलर (Acrylic Color) और ऑयल पेंट (Oil Paint) आदि को मिलाया जाता है।

रंग चार्ट कैसे तैयार किया गया ?

बदलते समय के साथ विभिन्न खोजों और प्रयोगों द्वारा प्राकृतिक रंगों से बहुत से नये रंग बनाये गये। अब सवाल यह था कि इन नये रंगों को अगर हर बार शुरुआत से बनाया जायेगा तो बहुत सारा समय और ऊर्जा व्यर्थ होगी।

इस समस्या के समाधान हेतु एक ऐसी युक्ति का निर्माण किया गया, जिससे यह पता चले कि किन रंगों को मिलाने से कौन-सा रंग बनेगा। जिससे उसे बार-बार इस्तेमाल किया जा सके।

जब दो, तीन अथवा अधिक रंगों को बार-बार मिलाने पर भी समान परिणाम आया। तब उस परिणामित रंग (Resulting Color) को कलर मिक्सिंग चार्ट में शामिल किया गया।

कलर मिक्सिंग कैसे बनाते हैं ?

क्या आपके मन में भी ये प्रश्न हैं कि मिश्रण में प्रत्येक रंग की कितनी मात्रा मिलाई जाये, जिससे एच्छिक रंग प्राप्त हो। इस समस्या के समाधान हेतु हमेशा हर रंग का 50% मिलायें। यदि किसी एक भी रंग का प्रतिशत कम हुआ तो रंगों में परिवर्तन होता जायेगा।

कलर मिक्सिंग चार्ट का उपयोग क्या है ?

कलर मिक्सिंग चार्ट द्वारा आप हर एक रंग को दूसरे रंगों के साथ मिलाकर बिल्कुल नये रंग बना सकते हैं। जिनकी आपने पहले कभी कल्पना भी नहीं की होगी। 

यदि आप ख़ुद नये रंग बनाना सीख जायेंगे तो हर रंग को बाज़ार से खरीदना नहीं पड़ेगा। इससे मनपसंद रंग बनाना आसान हो जायेगा और आपके पैसे भी बचेंगे।

मुझे उम्मीद है, इस ब्लॉग में शामिल मिक्सिंग चार्ट से जुड़े तथ्य आपके बहुत काम आयेंगे। यदि इस विषय से सम्बंधित आपका कोई प्रश्न है तो नीचे Comment Section में ज़रूर पूछें।