Select Page

क्या आप जानतें हैं कि उत्तराखंड ऐपण डिजाइन कैसी दिखती है ? अगर नहीं तो आपको इसे एक बार ज़रूर देखना चाहिए। 

बिना रंगों के इस्तेमाल द्वारा बनाई जाने वाली उत्तराखंड ऐपण डिजाइन के लिए ऐसी मान्यता है कि यह पवित्रता और खुशहाली लाती है।  

हमनें इस ब्लॉग में उत्तराखंड ऐपण डिजाइन की बारीकियां एवं विशेषताएं विस्तार से जोड़ी हैं, इसलिए ब्लॉग के अंत तक हमारे साथ बने रहें।

उत्तराखंड ऐपण डिजाइन

उत्तराखंड ऐपण डिजाइन क्या है ?

कुमाऊँनी पारम्परिक लोककला, ऐपण अपनी खूबसूरती और सादा पैटर्न्स की वजह से जानी जाती है। ऐपण कला क्या है, कैसे विकसित हुई और इसकी वर्तमान स्तिथि क्या है -समस्त जानकारी हमने अपने पिछले ब्लॉग में संजोई है।

वर्तमान समय में लोग उत्तराखंड ऐपण डिजाइन का इस्तेमाल रोज़गार कमाने में कर रहे है। आइये जानतें है कि ऐपण आर्ट का प्रयोग किन रूपों में किया जा सकता है – 

कलरफुल ऐपण आर्टपीस  

बदलते समय के साथ ऐपण आर्ट में लोग अलग-अलग रंगों का प्रयोग करने लगे हैं, जो कि बेहद खूबसूरत और आकर्षक लगते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pooja Padiyar (@aipan_creations)

नाता ऐपण

कुमाऊँ की लोक कला में नाता निर्माण मुख्यतः साह समाज की विशेषता है। साह महिलाएं इन्हें भोजन कक्ष में लाल मिट्टी के धरातल पर बिस्वार से बनाती हैं।

बाईं तरफ विशिष्ट शैली में अंगुलियों से 3 मानवीय आकृतियां बनाई जाती हैं। ये आपस में एक-दूसरे के हाथ पकड़े ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्य जाति के लोगों को दर्शाते हैं।

दाईं तरफ लक्ष्मी-नारायण का नाता रेखांकित किया जाता है, जिन्हें लोग पवित्रता, धनदाता एवं पालनकर्ता मानते हैं। इसके नीचे धान की बालियों द्वारा परिवार के सदस्यों तथा निकट सम्बन्धियों की संख्या दर्शाई जाती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dr. Savita Joshi (@aipan_enthusiast)

दिवाली ऐपण थाली

दीपोत्सव के उपलक्ष्य में मुख्य रूप से इस थाली का निर्माण किया जाता है। इसमें रखे जाने वाले दीपकों की डिज़ाइन थाली से मिलती-जुलती बनाई जाती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Meenakshi Bhatt (@aipan_kalatmakta)

शिवपीठ ऐपण

शिवार्चन के लिए जो पीठ तैयार किये जाते हैं, उन्हें शिवपीठ कहा जाता है। इसका निर्माण गेरू से लीपे हुए स्थल पर चावल के बिस्वार से बिन्दु बनाकर किया जाता है।

दस या बारह बिन्दुओं को अनामिका अंगुली से आड़ा-सीधा और एक के ऊपर एक रखके जोड़ दिया जाता है। पूर्ण होने पर यांत्रिक संरचना की जाती है, जो कि सुरक्षाकवच माना जाता है।

ऐपण फ्लॉवरपॉट

अलग-अलग ऐपण डिज़ाइन को गमलों पर बनाना एक अद्वितीय योग्यता को दर्शाता है। बदलते समय के साथ जैसे-जैसे ऐपण की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है, उसी प्रकार इसका उपयोग भी अलग-अलग प्रकार से हो रहा है। 

कन्यादान चौकी

विवाह में कन्यादान के लिए यज्ञ स्थल पर यह चौकी बनाई जाती है। इसके एक ओर वर पक्ष तथा दूसरी ओर कन्या पक्ष के लोग विराजते हैं। ऐसा माना जाता है कि कन्या और वर, लक्ष्मी-नारायण जी का रूप होते हैं।

19 बिंदुओं से बना हुआ भद्र इस चौकी की खासियत होता है, जिसके चारों ओर लक्ष्मी आगमन के प्रतीक-लक्ष्मीपग भी बनाये जाते हैं। इसके दोनों ओर आसन चौकी भी बनाई जाती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aipan Bazaar (@aipan_bazaar)

ऐपण द्वार

मुख्य द्वार एवं कमरों के द्वार पर ऐपण डिज़ाइन बनाई जाती है। ऐसी मान्यता है कि यह घर में शुभ समाचार एवं सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं। इसलिए उत्तराखंड ऐपण डिज़ाइन में इसका मुख्य स्थान है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by vaishali upreti💛 (@aipan_ardent)

ऐपण वॉल डैकोर

ऐपण की खूबसूरती दिन-ब-दिन लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। यदि आप भी इस कला का उपयोग कर कुछ अलग बनाना चाहतें हैं तो ऐपण वॉल डैकोर एक बेहतरीन विकल्प है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aipan Studio (@aipanstudio)

पूजा मिनी प्लेट

उत्तराखंड में ऐसी मान्यता है कि देवी माँ की पूजा, भैरव देव के दर्शन के बाद ही पूरी मानी जाएगी। इसलिए सभी नौ देवियों के साथ भैरव जी को समर्पित छोटी ऐपण पूजा प्लेट तैयार की जाती है।

लक्मी चौकी ऐपण पेंटिंग

माता लक्मी जी की आराधना के लिए चौकी ऐपण पेंटिंग बनाई जाती है। ऐसी आस्था है कि यदि पूजन में इसका इस्तेमाल किया जाए तो माँ लक्ष्मी प्रसन्न होकर धन-धान्य से घर भर देती हैं।

राम सीता ऐपण पेंटिंग

बहुत सारे लोग जो राम जी और सीता जी में विश्वास रखतें है, वे राम सीता ऐपण पेंटिंग लेना पसंद करते हैं। इसे बनाना बहुत मेहनत और धैर्य का काम है।

ऐपण कलश

ऐपण कलश का उपयोग मुख्य रूप से भागवत और शादी समारोह में किया जाता है। इसमें पूजा के लिए पवित्र जल रखतें हैं। 

मंदिर सज्जा

ऐपण द्वारा मंदिर को सजाना कुमाऊं क्षेत्र में पसंदीदा कामों में से एक है। इसके लिए यहाँ की औरतें किसी त्यौहार का इंतज़ार नहीं करती बल्कि आम तौर पर भी घर की साफ-सफाई करके इसे सजा लेती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aipan Artist M.K. (@aipanartist)

ऐपण तोरण

खुद से तैयार किया ऐपण तोरण घर के दरवाज़ों की चौखट को खूबसूरत बना देता है। इन तोरण की वजह से घर आने वाले मेहमान ख़ुशी और सकारात्मकता का अनुभव करते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhumika Pant💛 (@aipan_art01)

ज्यूतिका, मातृका चौकी ऐपण

इस प्रकार के चौकी ऐपण को ज्योति पट्टा या ज्योतिपट्ट कहा जाता है। ज्योति का अर्थ है-जीव माताएं यानी महालक्ष्मी, महासरस्वती एवं महागौरी। साथ मे भगवान गणेश का चित्रण भी किया जाता है। इस चौकी में इन सभी का चित्रण ज्यामितीय आकारों के बजाए मानवाकृतियों में किया जाता है। 

ज्योतिपट्ट का खाका तैयार करने के लिए इसके किनारों पर सफेद त्रिकोण जैसे ज्यामितीय आकार और पूजा प्रतीक चिन्हों की बेले बनायीं जाती हैं, जिन्हें हिमांचल कहा जाता है। उसके नीचे बरबून्द अलंकरण के कई पैटर्नों की बेलें बनी होती हैं।

बीच-बीच मे सुवा, सारंग पक्षियों और वृक्षों का चित्रण होता है। इन्हीं के ठीक मध्य में जीव मात्तृकाएँ – महाकाली, महालक्ष्मी, महासरस्वती और श्री गणेश जी बनाये जाते हैं।

ऐपण जूट थैले

जूट के थैले पर ऐपण डिज़ाइन खूबसूरत दिखता है। यह बहुत आसानी से दूसरों को अपनी ओर आकर्षित कर लेता है।

धुलिअर्ध्य चौकी

इसे कन्या पक्ष के आंगन में बनाया जाता है, जब पहली बार वर घर आता है। इसे इस प्रकार बनाया जाता है कि यह देखने में कलश जैसा लगता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kavita verma (@we_k3_aipan.world)

कपड़े पर ऐपण डिज़ाइन

वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐपण कला का उपयोग कपड़ों पर भी कर रहे हैं, ये दिखने में सिंपल और सुहाने लगते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aipan Obsession (@aipan_obsession)

ऐपण कैंडल 

कैंडल पर ऐपण डिज़ाइन बनाना बिल्कुल अलग तरह का आइडिया है। अगर आप भी उत्तराखंड ऐपण डिज़ाइन का अलग तरह से इस्तेमाल करना चाहतें है और आपको भी कैंडल बनाना पसंद हैं तो आप इस आइडिया को ज़रूर ट्राई करें।

ऐपण दीपक

दिवाली पूरे भारत में हर्षोल्लास से मनाया जाने वाला पर्व है। उत्तराखंड में ऐपण कला का उपयोग कर छोटे-छोटे दीपकों को आकर्षक ढंग से सजाया जाता है, जिससे त्यौहार में चार चाँद लग जाते हैं।  

ऐपण दीवार घड़ी 

ऐपण कला द्वारा दीवार घड़ी को सजाना कोई आम बात नहीं है। इसके लिए बहुत ही धैर्य और लगन के साथ-साथ अलग सोच की ज़रुरत है।

ऐपण आर्ट बोतल डिज़ाइन

ग्लास बॉटल्स पर भी ऐपण आर्ट डिज़ाइन का उपयोग किया जा सकता है। यह दिखने में बहुत खूबसूरत और यूनीक लगती हैं। अगर आपको तोहफे देना पसंद है तो आप इसका इस्तेमाल ज़रूर कर सकते हैं। 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by priyanka bhandari (@aipan_business)

ऐपण डिज़ाइन थाली

थाली में ऐपण डिज़ाइन बनाना एक आम बात है लेकिन इसे बहुत मेहनत और बारीकी से बनाया जाता है। इसमें बनाये जाने वाले बारीक पैटर्न्स के लिए सटीक और साफ़ डिज़ाइन बनाई जाती है।

ऐपण करवाचौथ बर्तन

करवाचौथ में इस्तेमाल किये जाने वाले बर्तनों पर ऐपण कला का उपयोग कर उन्हें अद्भुत रूप दिया जाता है। उत्तराखंड में इस पर्व से पहले एक से बढ़कर एक सुन्दर सामान देखने को मिलता है।

ऐपण कुशन कवर

कुशन कवर पर ऐपण डिज़ाइन बनाने से ये बिल्कुल अलग तरह से दीखते हैं। यदि आपने इनका उपयोग कभी नहीं किया है तो एक बार ज़रूर आज़माये।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by aipan art (@priyanka_493)

ऐपण आर्ट केतली डिज़ाइन

केतली पर उत्तराखंड ऐपण डिज़ाइन का उपयोग करके इसे एंटीक बनाया जाता है। यह अच्छे दामों पर बिकती हैं और बेचने वाले को अच्छा खासा मुनाफा होता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Uttarakhand Haat (@uttarakhandhaat)

कोस्टर ऐपण डिज़ाइन

ऐपण डिज़ाइन के कोस्टर इस्तेमाल करने से सुंदर और मनमोहक भावना का संचार होता है। इनके रंग आँखों को और पैटर्न दिमाग को सुकून देने वाले होते हैं।

ऐपण स्क्रोल

आजकल तोहफे एवं निमंत्रण के लिए ऐपण स्क्रोल का इस्तेमाल काफी पसंद किया जा रहा है। इसके लिए सिल्क के कपडे का इस्तेमाल किया जाता है, जो इसे और भी खूबसूरत बनाता है। 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CHELI ARTS Nainital (@cheli.arts)

ऐपण नेमप्लेट

उत्तराखंड के लोगों में  नेमप्लेट को ऐपण आर्ट द्वारा सजाना तेज़ी से लोकप्रिय होता जा रहा है। यह दिखने में बहुत आकर्षक और अद्वितीय लगते हैं।

ग्लास सेट

यदि आप किसी को तोहफे में कुछ यनीक देना चाहते हैं तो ऐपण डिज़ाइन का ग्लास सेट सबसे उपर्युक्त रहेगा। यह बहुत काम के होते हैं और दिखने में ख़ास लगते हैं ।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @uttarakhand_aipan_art_gallery

हमें उम्मीद है कि इस ब्लॉग को पढ़कर आप ऐपण कला के सभी महत्वपूर्ण तथ्यों को जान गए होंगे। यदि ऐपण आर्ट से जुड़ा आपका कोई प्रश्न है तो नीचे टिप्पणी अनुभाग में ज़रूर पूछें।